मुख्य बातें

हांसी में समाधान शिविर में पहुंची 34 शिकायतें: अवैध कब्जे, फैमिली आईडी में गलतियों की सबसे ज्यादा, डीसी ने दिए निस्तारण के आदेश – Hansi News

हांसी में समाधान शिविर में पहुंची 34 शिकायतें:  अवैध कब्जे, फैमिली आईडी में गलतियों की सबसे ज्यादा, डीसी ने दिए निस्तारण के आदेश – Hansi News

हांसी के जिला सचिवालय में वीरवार को उपायुक्त राहुल नरवाल की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत भी शामिल थी। उपायुक्त ने प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर के दौरान कुल 34 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश मामले फैमिली आईडी में आय संबंधी त्रुटियों, बुढ़ापा पेंशन, राशन कार्ड और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित थे। हांसी के निकटवर्ती गांव सुल्तानपुर से आए राजपाल ने जमीन पर अवैध कब्जे को हटाने संबंधी शिकायत उपायुक्त को सौंपी। डीसी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। समय से हो फरियादियों की समस्याओं का समाधान : उपायुक्त उपायुक्त राहुल नरवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी मंच है, जहां लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करने का प्रयास किया जाता है। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। इस पहल के लिए लोगों ने प्रशासन की सराहना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *