मुख्य बातें

DM ने रामनगर आवासीय विद्यालय में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया: मधुबनी में आउटस्टैंडिंग परफॉरमेंस वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित – Madhubani News

DM ने रामनगर आवासीय विद्यालय में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया:  मधुबनी में आउटस्टैंडिंग परफॉरमेंस वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित – Madhubani News

मधुबनी के रामनगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में गुरुवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आनंद शर्मा और अन्य अधिकारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्रों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करना छात्रों के जीवन का स्वर्णिम काल होता है। उन्होंने सभी छात्रों से लगन और निष्ठापूर्वक कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने शिक्षा को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए छात्रों को इतनी मेहनत करने की प्रेरणा दी कि उन्हें सूर्योदय और सूर्यास्त का भी पता न चले। जिले का नाम भी रोशन होगा उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा भेजे गए सभी प्रस्तावों को स्वीकृति देने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों से भी गुरु-शिष्य परंपरा के तहत छात्रों को समानता के साथ आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि इस विद्यालय के बच्चे नाम रोशन करेंगे, तो जिले का नाम भी रोशन होगा। पूरी टीम को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया आनंद शर्मा ने छात्रों को पढ़ाई से कोई समझौता न करने और प्रतिदिन नियमित रूप से अध्ययन करने की सलाह दी। उन्होंने कम अंक आने या गलतियां होने पर उनमें सुधार करते हुए आगे बढ़ने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने छात्रों को समय बर्बाद न करने, ग्रुप डिस्कशन करने और एक-दूसरे के साथ ज्ञान साझा करते हुए पूरी टीम को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम ला सकें। मौके पर मौजूद रहे अधिकारी इस अवसर पर जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और जिला कल्याण पदाधिकारी ने दशरथ मांझी सदन के मेंटोर अमृता अदक, अभिषेक कुमार, रंजना कुमारी, अनार कुमार, राजा कुमार, रितेश कुमार, लक्ष्मी कुमारी, देवानंद कुमार और जितेंद्र कुमार को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा, जिला कल्याण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नितेश पाठक, प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन और विनीत कुमार विमल सहित कई अन्य पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *