मुख्य बातें

17 मई को PSACWA का 15वें स्थापना दिवस मनाया जाएगा: शिक्षा मंत्री राज्य के 1500 स्कूलों के संचालकों को सम्मानित करेंगे – Patna News

17 मई को PSACWA का 15वें स्थापना दिवस मनाया जाएगा:  शिक्षा मंत्री राज्य के 1500 स्कूलों के संचालकों को सम्मानित करेंगे – Patna News

पटना के रवीन्द्र भवन के सभागार में 17 मई को प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (PSACWA) के 15वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

.

एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने हाल ही में शिक्षा मंत्री से उनके सरकारी कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया, जिसे मंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

यह समारोह एसोसिएशन की स्थापना (2011–2026) के 15 वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित होगा। इस अवसर पर बिहार बोर्ड, CBSE एवं ICSE के कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

साथ ही राज्य के सभी 38 जिलों से जुड़े लगभग 1500 चयनित विद्यालयों के संचालकों को भी मंच पर सम्मान प्रदान किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों और संस्थानों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *