मुख्य बातें

अशोकनगर में पूर्व कलेक्टर आदित्य सिंह के समर्थन में जनसभा: बोले- गरीबों के मसीहा बनकर काम किया, ऐसे कलेक्टर की जिले को जरुरत – Ashoknagar News

अशोकनगर में पूर्व कलेक्टर आदित्य सिंह के समर्थन में जनसभा:  बोले- गरीबों के मसीहा बनकर काम किया, ऐसे कलेक्टर की जिले को जरुरत – Ashoknagar News


अशोकनगर में पूर्व कलेक्टर आदित्य सिंह के समर्थन में शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। उन्होंने शहर के पछाड़ी खेड़ा स्थित विमानों के चबूतरा पर एक सभा को संबोधित किया और मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार शंभू मीना को ज्ञापन सौंपा।

.

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने आदित्य सिंह की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि सिंह ने गरीबों के मसीहा के रूप में काम किया, उनकी समस्याओं को सुनने के लिए गांवों तक पहुंचे। उनके कार्यकाल में कई लंबित और जायज काम पूरे हुए।

लोग बोले- स्वास्थ्य विभाग में महत्वपूर्ण सुधार हुए समर्थकों ने बताया कि आदित्य सिंह ने भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की और सरकारी व निजी जमीनों से अवैध कब्जे हटवाए। उन्होंने स्कूलों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य विभाग में भी महत्वपूर्ण सुधार किए।

लोगों का मत था कि जिले को आदित्य सिंह जैसे कलेक्टर की आवश्यकता है। उनके कार्यकाल में हुए बदलावों को देखते हुए जनता चाहती थी कि वे कुछ और समय तक जिले में रहें ताकि बेहतर काम जारी रह सकें।

लोगों ने कहा कि आदित्य सिंह के कार्यकाल में कार्यकाल में कई लंबित और जायज काम पूरे हुए।

CM से ट्रांसफर पर पुनर्विचार की मांग ज्ञापन में कहा गया है कि तत्कालीन जिलाधीश आदित्य सिंह का हालिया स्थानांतरण जिले की आम जनता के लिए निराशाजनक है। आम जनमानस का मानना है कि यह स्थानांतरण कुछ षड्यंत्रपूर्ण गतिविधियों का परिणाम है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि आदित्य सिंह ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण और जनहितैषी कार्यशैली से जिले के आमजन, विशेषकर गरीब और वंचित वर्ग के लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों, शासकीय विद्यालयों और स्वास्थ्य संस्थानों सहित विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य किया।

जनता ने उनके अचानक स्थानांतरण पर व्यापक निराशा व्यक्त की है। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर पुनर्विचार करें और जिलाधीश आदित्य सिंह के स्थानांतरण आदेश को निरस्त करें।

ये खबरें भी पढ़ें…

अशोकनगर कलेक्टर शिकायत मामले की जांच करेगा आनंदपुर ट्रस्ट

अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह के खिलाफ शिकायत करने वालों की आनंदपुर ट्रस्ट जांच करेगा। ट्रस्ट ने पीएमओ को पत्र भेजने वाले व्यक्ति पर मानहानि का मुकदमा करने की बात कही है। यह घटनाक्रम कलेक्टर आदित्य सिंह के भोपाल गैस त्रासदी एवं राहत विभाग में स्थानांतरण के दो दिन बाद सामने आया है। पूरी खबर पढ़िए…

आनंदपुर ट्रस्ट ने कहा- कलेक्टर ने रिश्वत नहीं मांगी:PMO में शिकायत करने से भी इनकार, 3 करोड़ मांगने के आरोपों के चलते ट्रांसफर की थी अटकलें

आदित्य सिंह को अशोकनगर के कलेक्टर पद से हटाने के मामले में नया मोड़ आया है। उनके ट्रांसफर के एक दिन बाद गुरुवार को आनंदपुर ट्रस्ट ने आदित्य सिंह द्वारा रिश्वत मांगने के आरोपों को खारिज किया है। ट्रस्ट के शब्द सागर आनंद महात्मा ने बयान जारी कर कहा है कि आदित्य सिंह की ओर से उनसे किसी भी तरह की राशि नहीं मांगी गई थी और न ही ट्रस्ट की तरफ से इस संबंध में कोई शिकायत की गई थी।

शब्द सागर आनंद महात्मा ने कहा- ट्रस्ट को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि कलेक्टर के खिलाफ शिकायत किस आधार पर की गई। पूरी खबर पढ़िए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *