मुख्य बातें

रोहतक में ट्रक-गाड़ी की टक्कर में युवक की मौत: सड़क में चलते हुए अचानक लगाए ब्रेक, जींद का रहने वाला मृतक – Rohtak News

रोहतक में ट्रक-गाड़ी की टक्कर में युवक की मौत:  सड़क में चलते हुए अचानक लगाए ब्रेक, जींद का रहने वाला मृतक – Rohtak News

रोहतक में लाढोत रोड पर ट्रक व गाड़ी के बीच टक्कर हो गई, जिसमें गाड़ी सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया। मृतक की पहचान जींद के गांव ढांडा खेड़ी निवासी सतपाल पुत्र आजाद के रूप में हुई। गाड़ी के मालिक नरेश ने बताया कि वह सतपाल के साथ मुर्गे लोड करके कैथल से दिल्ली जा रहा था। रास्ते में लाढोत चौक के पास आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसके कारण गाड़ी ट्रक में पीछे से जाकर टकरा गई। नरेश ने बताया कि गाड़ी को सतपाल चला रहा था, जो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। 3 साल पहले हुई शादी, डेढ़ साल का बेटा
मृतक सतपाल की करीब 3 साल पहले शादी हुई थी और उसका एक डेढ़ साल का लड़का है। सतपाल की मौत के बाद मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं, सतपाल की मौत होने की खबर सुनने के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में कर रही जांच
सदर थाना एसएचओ सुरेंद्र ने बताया कि लाढोत रोड पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने गाड़ी मालिक नरेश की शिकायत पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *