मुख्य बातें

हरियाणा के कई जिलों में तेज गरज के साथ बारिश: दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट में सुबह से बूंदाबांदी, ठंडी हवाएं चल रही; 2 दिन खराब रहेगा मौसम – Hisar News

हरियाणा के कई जिलों में तेज गरज के साथ बारिश:  दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट में सुबह से बूंदाबांदी, ठंडी हवाएं चल रही; 2 दिन खराब रहेगा मौसम – Hisar News

हरियाणा के कई जिलों में बारिश हो रही है। दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट के पानीपत,सोनीपत, करनाल जैसे जिलों में सुबह से ही बूंदाबांदी देखने को मिली। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के 7 जिलों कैथल, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 60 किलोमीटर/ घंटे की दर से ठंडी हवाएं चल रही है। इसके अलावा बाकी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी तक बारिश के आसार बने रहेंगे। हालांकि, बादलों की आवाजाही से रात के तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जिससे रात की ठिठुरन कम होगी, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट की स्थिति बनी रहेगी। एक्सपर्ट ने बताया आगे कैसा रहेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार राज्य में मौसम आमतौर पर 25 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। डॉ. खीचड़ ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 23 और 24 जनवरी को राज्य में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। परंतु 24 जनवरी रात्रि से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के आने की भी संभावना है, जिससे 25 जनवरी से राज्य में ज्यादातर स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है। इससे रात्रि तापमान सामान्य से ज्यादा रहने और दिन के तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान अलसुबह और देर रात्रि को कहीं कहीं धुंध भी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आज हरियाणा में तापमान में 0.6°C की मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, यह औसत तापमान सामान्य से 4.8°C काफी अधिक बना हुआ है, जो सर्दियों के इस समय के हिसाब से असामान्य गर्मी का संकेत है। राज्य में सर्वाधिक तापमान रोहतक में 26.1°C दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ में सबसे अधिक 3.1°C की वृद्धि देखी गई, जबकि फरीदाबाद में तापमान में 2.2°C की गिरावट दर्ज की गई। कुल मिलाकर, हरियाणा में आज का दिन सामान्य से काफी गर्म रहा और राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 22°C से 26°C के बीच बना रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *