मुख्य बातें

शीतलहर-कड़ाके की ठंड से जमी बर्फ, 27 से बदलेगा मौसम: रात का तापमान गिरकर पहुंचा 6 डिग्री; आज भी चलेगी शीतहलर, सर्दी से राहत नहीं – Barmer News

शीतलहर-कड़ाके की ठंड से जमी बर्फ, 27 से बदलेगा मौसम:  रात का तापमान गिरकर पहुंचा 6 डिग्री; आज भी चलेगी शीतहलर, सर्दी से राहत नहीं – Barmer News

बाड़मेर में शीतलहर और कड़ाके की ठंड ने लोगों की धूजणी छुड़ा दी है। रात का तापमान गिरकर 6 डिग्री के पास पहुंच गया है। वहीं ग्रामीण इलाकों में सर्दी का असर सबसे ज्यादा है। भीयाड़ में बर्फ भी जमी नजर आई। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिन तक शीतलहर चलने की संभावना जताई है। 27 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से कई इलाकों में हल्की और कई तेज बारिश होने की संभावना जताई है। आपको बता दें कि शुक्रवार को एक ही दिन में दिन का तापमान 10 डिग्री गिरकर 19 डिग्री के पास पहुंच गया। दरअसल, गुरुवार देर रात को बाड़मेर शहर और ग्रामीण इलाकों में कई बूंदाबांदी तो कई बारिश हुई है। बाड़मेर शहर में 2.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके बाद शुक्रवार को अलसुबह शीतलहर का शुरू हाे गई। लोग सुबह सूरज की किरण का इंतजार करते नजर आए। करीब 9 बजे के बाद धूप निकलने के बाद सर्दी से बचने के लिए धूप का सेवन करते रहे। पूरे दिन तक चली हवाओं ने दिन में भी सर्दी से राहत नहीं मिली। शनिवार को सुबह भी सर्दी का कहर लगातार जारी है। रात का तापमान 24 घंटे में 9.4 डिग्री से गिरकर 6.7 पहुंच गया। एक दिन में गिरा 10 डिग्री तापमान इस सीजन में पहली बार एक ही दिन में 10 डिग्री तक दिन का पारा गिर गया। एक दिन पूर्व गुरुवार को बाड़मेर का पारा 29.3 डिग्री था, जो शुक्रवार को 19.8 डिग्री पर पहुंच गया। इसी तरह रात का पारा गुरुवार को 13.4 डिग्री था, जो शुक्रवार को 9.4 डिग्री पहुंच गया। शनिवार को 3 डिग्री गिरकर 6.7 डिग्री पहुंच गया। इस सीजन पारा पहुंच चुका 5.8 डिग्री पिछले सालों में जनवरी में न्यूनतम पारा 5.8 डिग्री से नीचे नहीं गया है। इस साल भी 5.8 डिग्री तक पहुंचा था। अब एक बार फिर कड़ाके की सर्दी से रात का पारा गिरने से रिकाॅर्ड टूट सकता है। रात का पारा करीब 5 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 1 जनवरी 2020 को जनवरी में न्यूनतम पारा 5.8 डिग्री था। इसके बाद 5 सालों में न्यूनतम पारा 6 से 7.8 डिग्री तक रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *