मुख्य बातें

जाट समाज के अपमान की परंपरा बंद करे हरियाणा सरकार: रोहतक में जाट महासभा की चेतावनी, प्रताड़ित करना बंद करें, सीएम के पास नहीं जवाब – Rohtak News

जाट समाज के अपमान की परंपरा बंद करे हरियाणा सरकार:  रोहतक में जाट महासभा की चेतावनी, प्रताड़ित करना बंद करें, सीएम के पास नहीं जवाब – Rohtak News

रोहतक में राष्ट्रीय जाट महासभा के अध्यक्ष सचिन सिरोहा ने हरियाणा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि सरकार जाट समाज को कमजोर समझना बंद करे। जाट समाज पहले जितना मजबूत था, आज भी उतना ही मजबूत है। सरकार की मानसिकता बन गई कि जाट समाज के लोगों को कैसे प्रताड़ित करें। सचिन सिरोहा ने बताया कि जेल में सजा काट रहे दलजीत सिहाग को हथकड़ी लगाकर हांसी कोर्ट के बाहर जुलूस निकालना गलत है। जेल में रहते हुए दलजीत सिहाग पर केस लगा दिया। पुलिस कैसे सजायाफ्ता का जुलूस निकाल सकती है और जेल में रहते हुए केस लगा सकती है। सरकार जाट समाज को डराकर रखना चाहती है, प्रताड़ित करना चाहती है, लेकिन इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम के पास नहीं कोई जवाब
सचिन सिरोहा ने बताया कि हरियाणा सरकार जाट समाज को प्रताड़ित करने का षड़यंत्र कर रही है और सीएम के पास इसका जवाब नहीं है। सीएम नायब सैनी से मिलने के लिए कई बार पत्र भी लिखा और उनके कार्यालय में फोन करके समय भी मांगा, लेकिन सीएम से मिलने का समय नहीं मिला। जाट समाज के अपमान की परंपरा बंद करे सरकार
सचिन सिरोहा ने कहा कि हरियाणा सरकार जाट समाज के अपमान की परंपरा को बंद करे। नहीं तो देशभर से लाखों जाट महासभा के सदस्य सीएम नायब सैनी से मिलने चंडीगढ़ पैदल ही जाएंगे। सीएम जाट समाज के डरते हैं, जिसके कारण उनके पास कोई जवाब नहीं है। रोहित धनखड़ हत्याकांड में गठित की कमेटी
सचिन सिरोहा ने बताया कि हमायुंपुर निवासी रोहित धनखड़ हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई से राष्ट्रीय जाट महासभा संतुष्ट नहीं है। इस मामले में राष्ट्रीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन पावड़िया व राष्ट्रीय संगठन प्रभारी गजेंद्र सिंह नीलकंठ के नेतृत्व में टीम गठित करेंगे, जो 15 दिन में पुलिस प्रशासन से बात करके हमें रिपोर्ट देगी। जाट आरक्षण आंदोलन में दर्ज केसों की पैरवी करेगी लीगल टीम
सचिन सिरोहा ने बताया कि राष्ट्रीय जाट महासभा ने एक 11 सदस्यों की लीगल टीम तैयार की है, जो जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज हुए केसों का अध्ययन करते हुए कोर्ट में उनकी पैरवी करेगी। जो निर्दोष लोग सजा काट रहे हैं, उन्हें जेलों से बाहर निकालने का प्रयास किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *