मुख्य बातें

धार में गणतंत्र दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल: अपर कलेक्टर ने किला मैदान में कार्यक्रमों का अवलोकन किया – Dhar News

धार में गणतंत्र दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल:  अपर कलेक्टर ने किला मैदान में कार्यक्रमों का अवलोकन किया – Dhar News

धार में कल (26 जनवरी) होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित किला मैदान में मुख्य समारोह की अंतिम रिहर्सल हुई। अपर कलेक्टर संजीव केशव पाण्डेय ने रिहर्सल के दौरान परेड और विभिन्न कार्यक्रमों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित और समयबद्ध रूप से पूरा करने के आवश्यक निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर किला मैदान में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। रिहर्सल के दौरान संबंधित अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, गणतंत्र दिवस की शाम को महाराजा भोज स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कलाकार देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देंगे। प्रशासन द्वारा आयोजन को भव्य और गरिमामय बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *