मुख्य बातें

रायपुर में राज्यपाल, बिलासपुर में सीएम साय फहराएंगे तिरंगा: रायपुर में पुलिस ग्राउंड में कार्यक्रम, 117 टुकड़ियां होंगी शामिल, पुलिस डॉग स्क्वाड भी करेगा परफॉर्म – Chhattisgarh News

रायपुर में राज्यपाल, बिलासपुर में सीएम साय फहराएंगे तिरंगा:  रायपुर में पुलिस ग्राउंड में कार्यक्रम, 117 टुकड़ियां होंगी शामिल, पुलिस डॉग स्क्वाड भी करेगा परफॉर्म – Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 26 जनवरी को सुबह 9 बजे राज्यपाल रमेन डेका तिरंगा फहराएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। सीएम साय प्रदेश के दूसरे सीएम होंगे जो बिलासपुर के पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजीत जोगी साल 2001 से लेकर 2003 तक गणतंत्र दिवस पर बिलासपुर में ही राष्ट्रीय ध्वज फहराते रहे हैं। वहीं, डिप्टी सीएम अरुण साव बस्तर, डिप्टी सीएम विजय शर्मा सरगुजा जिला मुख्यालय में झंडा फहराएंगे। 117 टुकड़ियां परेड में होंगी शामिल गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के अवसर पर रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में देश की सुरक्षा, अनुशासन और एकता का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा। परेड में कुल 117 टुकड़ियां शामिल होंगी, इनमें इसके साथ ही घुड़सवार दल, बैंड प्लाटून और डॉग स्क्वॉड समारोह को और आकर्षक बनाएंगे। पुलिस डॉग स्क्वॉड करेगा परफॉर्म गणतंत्र दिवस पर 12 सदस्यीय पुलिस डॉग स्क्वॉड की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। स्वान दल अपने अनुशासन, फुर्ती और प्रशिक्षण क्षमता से सभी का ध्यान खींचेंगे। ये जांबाज स्वान हत्या, चोरी-डकैती और मादक पदार्थों से जुड़े गंभीर अपराधों की जांच में अहम भूमिका निभाते हैं। इनकी प्रस्तुति छत्तीसगढ़ पुलिस स्वान दल की पेशेवर दक्षता और राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करेंगे। स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बढ़ाएंगी रंग समारोह में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भारत की विविधता और शक्ति का संदेश देंगे। प्रमुख प्रस्तुतियां- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सरगुजा – “विकसित भारत, बढ़ता भारत”शिवोम विद्यापीठ, दुर्ग (सांकरा) – “जयतु जयतु भारत”पी.जी. उमाठे शासकीय कन्या अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, शांति नगर रायपुर – “आरंभ है प्रचंड”इन कार्यक्रमों के माध्यम से संस्कृति, नारी शक्ति, युवा सामर्थ्य और विकसित भारत की झलक देखने को मिलेगी। FDR में परखी तैयारियां इससे पहले शनिवार को पुलिस परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल किया गया। रिहर्सल के दौरान डॉग स्क्वॉड, घुड़सवार दल और विभिन्न सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने अनुशासन, तालमेल और दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार हुआ अभ्यास फुल ड्रेस रिहर्सल में मार्च पास्ट, गार्ड ऑफ ऑनर, पदक अलंकरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप से परखा गया। सभी गतिविधियां निर्धारित मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार संचालित की गईं। वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया रिहर्सल का जायजा शनिवार को रिहर्सल के दौरान पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम, रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप और जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।राज्यपाल की भूमिका निभाते हुए डीएसपी गिरीश कोरी ने सुरक्षा और आयोजन व्यवस्था का निरीक्षण किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *