मुख्य बातें

लुधियाना में असला ब्रांच के इंचार्ज पिस्टल चोरी: चोरों ने खिडक़ी का लॉक तोड़ा,डी.सी दफ्तर के सामने सड़क पर कार की थी पार्क – Ludhiana News

लुधियाना में असला ब्रांच के इंचार्ज पिस्टल चोरी:  चोरों ने खिडक़ी का लॉक तोड़ा,डी.सी दफ्तर के सामने सड़क पर कार की थी पार्क – Ludhiana News

पंजाब के लुधियाना में अब पुलिस कर्मी भी चोरों के निशाने पर आ गए है। चोरों ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस की असला लाइसेंस यूनिट के इंचार्ज को इस बार टारगेट किया है। चोरों ने ए.एस.आई. की कार का लॉक तोड़कर उनकी सरकारी 9 एम.एम. सर्विस पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, मैगजीन और पासपोर्ट सहित नकदी चुरा ली। डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के सामने हुई चोरी सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाने वाले डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के ठीक सामने हुई इस वारदात ने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस के सीनियर अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे है। ये मामला 17 जनवरी का है लेकिन अभी तक इस मामले में पुलिस के हाथ कोई चोर या सामान की रिकवरी नहीं हुई। जेन कार में रखा था सामान जानकारी के मुताबिक ASI रविंदर सिंह पुलिस कमिश्नर ऑफिस की असला ब्रांच में बतौर इंचार्ज तैनात है। 17 जनवरी की सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह अपनी जेन कार में सवार होकर ड्यूटी पर आया व अपनी कार डी.सी. दफ्तर के सामने सड़क के किनारे पार्क की थी। कार की खिड़की का लॉक था टूटा कार की अगली सीट पर उसका एक बैग पड़ा था जिसमें जरूरी दस्तावेज थे। ए.एस.आई. कार को लॉक कर अपनी ड्यूटी पर चला गया लेकिन जब वह रात करीब 8 बजे वापस लौटे तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। कार की खिड़की का लॉक टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच के दौरान पता चला कि शातिर चोर कार के डेशबोर्ड में रखी सरकारी पिस्टल और मैगजीन चुरा कर ले गए। इसके अलावा सीट पर पड़ा बैग भी गायब था जिसमें ए.एस.आई. का पासपोर्ट और 10 हजार रुपए की नकदी मौजूद थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 8 में मामला दर्ज किया है व आसपास के सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके, लेकिन फिलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *