मुख्य बातें

झज्जर में गणतंत्र दिवस पर भव्य समारोह: मंत्री राजेश नागर फहराएंगे तिरंगा, जिले में सुरक्षा को लेकर 800 कर्मचारी तैनात – Jhajjar News

झज्जर में गणतंत्र दिवस पर भव्य समारोह:  मंत्री राजेश नागर फहराएंगे तिरंगा, जिले में सुरक्षा को लेकर 800 कर्मचारी तैनात – Jhajjar News

झज्जर जिले में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रशासन व सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बच्चों ने भव्य समारोह की तैयारी की है। आज समारोह कार्यक्रम जिला स्तर पर रोडवेज बस स्टैंड वर्कशॉप में आयोजित किया जा रहा है। समारोह में तिरंगा मंत्री राजेश नागर फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। झज्जर जिला दिल्ली से सटा होने के कारण दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह और झज्जर में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। झज्जर रेलवे स्टेशन पर भी रेलवे पुलिस व बम स्क्वॉड टीम द्वारा गहन जांच की गई। वहीं हर जगह पर पुलिस गहनता से जांच में जुटी हुई है। मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे बच्चे झज्जर में आयोजित समारोह में दर्जन भर से अधिक स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रस्तुती देने की तैयारी की है और आज मुख्य अतिथि के सामने अपनी प्रस्तुती देंगे। वहीं आज के भव्य समारोह में विशेष कार्यों के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देश भक्ति से ओत प्रोत होंगी और हमारी संस्कृति को दर्शाने वाली होंगी। दिल्ली जाने वाले हर शख्स पर पैनी नजर झज्जर से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी वाहनों की पुलिस द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है। जिले की सीमाओं और प्रमुख मार्गों पर कुल 27 पुलिस नाके लगाए गए हैं, जहां हर वाहन की सघन जांच की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से जिले में करीब 800 पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी सौंपी गई है। वहीं रेलवे स्टेशन पर सभी यात्रियों को चेक किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *