मुख्य बातें

गुरुग्राम का टूरिस्ट ऋषिकेश में गंगा में डूबा,VIDEO: लोग बोले- जल्दी बचाओ, आज हो गया इसका काम; राफ्टिंग गाइड ने बचाई जान – gurugram News

गुरुग्राम का टूरिस्ट ऋषिकेश में गंगा में डूबा,VIDEO:  लोग बोले- जल्दी बचाओ, आज हो गया इसका काम; राफ्टिंग गाइड ने बचाई जान – gurugram News

उत्तराखंड के ऋषिकेश में नहाने गय टूरिस्ट गंगा में डूब गया। टूरिस्ट हरियाणा के गुरुग्राम से उत्तराखंड घूमने आया था। युवक को डूबता देख तुरंत लोग मदद के लिए दौड़े और राफ्टिंग कर रहे गाइड्स को चिल्लाकर मदद के लिए बुलाया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि टूरिस्ट गंगा की लहरों के बीच फंस गया है और हाथ ऊपर कर मदद मांग रहा है। इसी दौरान एक राफ्टिंग गाइड ने उसे बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। लोग चिल्लाकर कहने लगे- जल्दी उसे बचाओ, आज हो गया इसका काम’। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद टूरिस्ट को रेस्क्यू कर लिया गया। टूरिस्ट के गंगा में डूबने और रेस्क्यू के PHOTOS… गंगा में कैसे डूबा गुरुग्राम का टूरिस्ट, वीडियो में ऐसे दिखा गंगा में स्नान करते समय सुरक्षा नियमों का पालन की अपील
​​​​​​​राफ्टिंग ट्रेनर विपिन शर्मा ने बताया कि अक्सर यहां आने वाले टूरिस्ट गंगा की तेज धारा में उतर जाते है। यह खतरनाक है, क्योंकि पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण इस समय गंगा में पानी का बहाव काफी तेज है। ऐसे में पर्यटकों से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें और तेज धार वाले इलाकों में जाने से बचें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *