जींद पुलिस ने एक व्यापारी से मंथली 1 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के निर्देश पर नरवाना शहर थाना पुलिस और CIA स्टाफ टीम ने कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जींद जिले के काब्रच्छा गांव निवासी अमरजीत उर्फ बच्ची, प्रवेश, मयंक, राहुल और सचिन के रूप में हुई है। मॉडल टाउन निवासी व्यापारी नरेश जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 मई को कुछ युवक उनकी दुकान पर आए और सुरक्षा के नाम पर हर महीने 1 लाख रुपए की मांग की। आरोपियों ने पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद शिकायत मिलने के बाद नरवाना शहर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। CIA स्टाफ के प्रभारी उप निरीक्षक सुखदेव सिंह के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों की मदद से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है। पुलिस ने सिर मुंडवाकर शहर में घुमाया पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पांचों आरोपियों को सिर मुंडवाकर शहर के मेन रोड पर घुमाया। पुलिस का उद्देश्य था कि इससे लोगों के मन से बदमाशों का डर खत्म हो और समाज में यह संदेश जाए कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुख्य आरोपी रिमांड पर, चार को जेल भेजा पुलिस ने आरोपी राहुल, सचिन, मयंक और प्रवेश को कोर्ट में पेश कर जिला जेल भेज दिया है। वहीं, मुख्य आरोपी अमरजीत उर्फ बच्ची का पुलिस रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है। जींद पुलिस ने व्यापारियों और दुकानदारों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की धमकी या रंगदारी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Source link
