मुख्य बातें

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन में घुसी हिमाचल नंबर की कार: प्लेटफॉर्म और रेलवे ट्रैक के बीच फंसी; RPF ने निकलवाई, 2 युवक हिरासत में – Chandigarh News

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन में घुसी हिमाचल नंबर की कार:  प्लेटफॉर्म और रेलवे ट्रैक के बीच फंसी; RPF ने निकलवाई, 2 युवक हिरासत में – Chandigarh News

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 2 युवक कार लेकर सीधे प्लेटफॉर्म पर पहुंच गए। यहां से निकलते वक्त उनकी कार प्लेटफॉर्म और रेलवे ट्रैक के बीच फंस गई। इसका पता चलते ही स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई। उस वक्त कोई ट्रेन आ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह कार हिमाचल प्रदेश के नंबर की थी। इसके बाद RPF के जवान दौड़े-दौड़े वहां पहुंचे। जिसके बाद कार को किसी तरह से वहां से बाहर निकाला गया। कार प्लेटफॉर्म तक कैसे पहुंची, रेल विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी है। वहीं कार सवार युवकों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि उनकी कार प्लेटफॉर्म पर कैसे पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कार को जब्त कर लिया है। तड़के 3 बजे हुई घटना, यात्री ने बनाया वीडियो
जानकारी के मुताबिक मंगलवार तड़के 3 बजे कार (HP22 E 4924) रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आ गई। कार में 2 युवक सवार थे। जब वह प्लेटफॉर्म से आगे निकलने लगे तो उनकी कार फंस गई। स्टेशन पर मौजूद एक यात्री ने इसका वीडियो बना लिया। जिससे पूरे मामले का पता चला। कार में 2 युवक सवार थे, RPF ने कार निकलवाई
जिस वक्त यात्री ने वीडियो बनाया, उसमें 2 युवक बैठे हुए थे। कार फंसने पर युवक उसे निकालने की कोशिश करते रहे। इसके बाद RPF के जवान वहां आए। उन्होंने यात्रियों की मदद से कार को बाहर निकाला। इसके बाद उसे स्टेशन परिसर के बाहर खड़ा करवा दिया। दोनों युवकों के नशे में होने का शक
RPF की शुरुआती जांच के मुताबिक कार में सवार दोनों युवक नशे में थे। उन्हें यह भी पता नहीं था कि कार प्लेटफॉर्म पर कैसे आई। उनका कहना था कि उन्हें इसका पता नहीं चला। जब कार फंसी तो उन्हें समझ आया कि वह गलत जगह आ गए हैं। RPF ने उनके नाम-पते नोट कर लिए। सुरक्षा चूक को लेकर हड़कंप, जांच शुरू
रेलवे स्टेशन जैसी सार्वजनिक जगह पर इस तरह की सिक्योरिटी चूक से गई सवाल खड़े हो गए हैं। कार गलत ढंग से प्लेटफॉर्म पर आई लेकिन किसी ने कहीं रोका नहीं। इसको लेकर अब RPF ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलवे प्रशासन ने भी अपने स्तर पर सुरक्षा में हुई चूक की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *