हरियाणा के पंचकूला में सरकारी अस्पताल में एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी सेंटर के लिए डॉक्टर और काउंसलर की नियुक्ति विभाग के द्वारा की जा रही है। नियुक्ति एनएचएम के जरिए होगी, जो पूर्णतया अस्थाई तौर पर है। पंचकूला सरकारी अस्पताल में MBBS डॉक्टर, काउंसलर और डेटा प्रबंधक के पदों के लिए 24 अक्टूबर को विज्ञापन निकाला था। जिसके जरिए आए आवेदनों में हर पद के लिए 10-10 कैंडिडेट को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। जिन्हें अब फाइनल इंटरव्यू के लिए 29 जनवरी को सुबह 11 बजे सीएमओ ऑफिस पंचकूला बुलाया गया है। ये है पोस्ट के लिए जरूरी योग्यता विभाग की ओर से डॉक्टर के लिए एमबीबीएस की डिग्री रखा गया है। वहीं मनोचिकित्सा विभाग से एमडी की डिग्री वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। वहीं काउंसलर के लिए मनोविज्ञान विभाग, सोशल वर्क या फिर सोशियोलॉजी विभाग से मास्टर डिग्री होना जरूरी है। वहीं डेट प्रबंधक के लिए विभाग ने कम्प्यूटर से ग्रेजुएट हाेने की शर्त रखी है। अस्थाई रूप से योग्य चयनित उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी शैक्षिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र (कोई तीन) और पात्रता मानदंडों के अनुसार अन्य प्रासंगिक दस्तावेज या प्रमाणपत्र आदि के मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचे।
Source link
