मुख्य बातें

फाजिल्का में 6 हजार लीटर अवैध लाहन बरामद: घरों के आंगन, टॉयलेट और खेतों में छिपाया था, नष्ट करने का वीडियो वायरल – Fazilka News

फाजिल्का में 6 हजार लीटर अवैध लाहन बरामद:  घरों के आंगन, टॉयलेट और खेतों में छिपाया था, नष्ट करने का वीडियो वायरल – Fazilka News

फाजिल्का जिले में जलालाबाद के विभिन्न गांवो में पुलिस और एक्साइज विभाग ने बड़े स्तर पर छापामारी की है । जिस दौरान गांवो के घरों से जमीन में दबाई गई 6 हजार लीटर से अधिक अवैध कच्ची लाहन देसी शराब बरामद की गई है । मौके का वीडियो बनाया गया जो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया । रेड के दौरान पुलिस ने घरों के आंगन, टॉयलेट, गांव के खेतों सहित अन्य जगहों पर छिपाए गए देसी शराब के भरे ड्रम पकड़े और उन्हें नष्ट कर दिया । अवैध शराब की डिग्गियां पकड़ी प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस और एक्साइज विभाग ने जलालाबाद के गांव काठगढ़, महालम, मंडी रोड़ावली सहित कई गांवो में अचानक रेड की है । अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यह छापामारी की गई । जिस दौरान गांवो मे घरों के आंगन में जमीन के नीचे बनाई गई अवैध शराब की डिग्गियां पकड़ी गई । लाहन के भरे ड्रम बरामद किए इतना ही नहीं घरों के टॉयलेट, पशुओं के कमरों और तूड़ी के नीचे दबा कर रखे गए अवैध कच्ची लाहन देसी शराब के भरे हुए ड्रम बरामद हुए । गांवो में घरों के साथ-साथ पुलिस और विभाग के कर्मचारियों ने खेतों में भी चेकिंग कर पशुओं के चारे के आड़ में छुपा कर रखे गए लाहन के भरे ड्रम बरामद किए । 6 हजार से अधिक देसी शराब पकड़ी इस दौरान करीब 6 हजार से अधिक लीटर अवैध लहान देसी शराब पकड़ी गई । जिसे नष्ट कर दिया गया । इतना ही नहीं इस अवैध शराब को बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला सामान भी घरों के किचन व अन्य जगह से बरामद हुआ है । जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है । बताया जा रहा है की आरोपी फरार है । फिलहाल पुलिस मामले में कार्यवाही कर रही है ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *