लुधियाना देहात के खन्ना, समराला, पायल, दोराहा, रायकोट और जगराओं नगर कौंसिल चुनावों के लिए मंगलवार 26 मई को आज मतदान है। चुनाव में आज 2,09,561 मतदाता 452 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक 108 वार्डों में बनाए गए 257 पोलिंग स्टेशनों पर होगा। प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान को लेकर पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किए है। जगराओं में कई पोलिंग बूथों पर हाईकोर्ट द्वारा कैमरे लगाए है। सबसे ज्यादा मतदाता खन्ना नगर काउंसिल में
अज कुल मतदाताओं में 1,09,244 पुरुष, 1,00,303 महिला और 14 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं। सबसे ज्यादा मतदाता खन्ना नगर काउंसिल में हैं, जहां 32 वार्डों में 99,391 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे है। इनमें 51,680 पुरुष, 47,709 महिलाएं और 2 अन्य वोटर शामिल हैं। आज समराला नगर काउंसिल के 12 वार्डों में 17,167 वोटर मतदान करेंगे। इनमें 8,792 पुरुष, 8,372 महिलाएं और 3 अन्य मतदाता हैं। पायल नगर काउंसिल के 11 वार्डों में 6,371 वोटर वोट डाल रहे है, जबकि दोराहा के 15 वार्डों में 18,160 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। रायकोट नगर काउंसिल में 15 वार्डों के लिए 20,596 वोटर मतदान कर रहे हैं। वहीं जगराओं नगर काउंसिल के 23 वार्डों में 47,876 वोटर वोट डाल रहे है। अधिकारियों के अनुसार पहले कुल 112 वार्डों में चुनाव है, लेकिन समराला के 3 और खन्ना के 1 वार्ड में उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इसके बाद अब 108 वार्डों में मतदान हो रहा है। प्रशासन ने मतदाताओं से बिना किसी डर, दबाव या लालच के मतदान करने की अपील की है। वोट डालने के लिए मतदाताओं को पहचान पत्र साथ लाने की सलाह दी गई है। इस तरह वोटर डाल सकेंगे वोट यदि किसी मतदाता के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, लेकिन उसका नाम वोटर सूची में दर्ज है, तो वह आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, पेंशन दस्तावेज, स्टूडेंट आईडी सहित अन्य वैध दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकता है।
Source link
