मुख्य बातें

सोनीपत में 11 बुलेट बाइक इंपाउंड, 2.55 लाख रुपए जुर्माना: पटाखे बजाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा; यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ – Gohana News

सोनीपत में 11 बुलेट बाइक इंपाउंड, 2.55 लाख रुपए जुर्माना:  पटाखे बजाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा; यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ – Gohana News

सोनीपत में यातायात नियमों का उल्लंघन कर रोड पर दौड़ाई जा रही बुलेट बाइक की धरपकड़ का अभियान पुलिस ने तेज कर दिया है। पुलिस आयुक्त ममता सिंह और पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) नरेन्द्र कादयान के मार्गदर्शन में शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पटाखे बजाने वाली बुलेट बाइक पर कार्रवाई की जा रही है। सोनीपत पुलिस के इस विशेष अभियान की कमान निरीक्षक प्रदीप (इंचार्ज सिटी ट्रैफिक) ने संभाली। पुलिस की इस टीम ने उन वाहनों को विशेष रूप से निशाने पर लिया जो शहर की शांति भंग कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 ऐसी बुलेट मोटरसाइकिलों को जब्त (Impound) किया, जिनमें संशोधित साइलेंसर (Modified Silencers) लगे हुए थे और जो पटाखों जैसी आवाज निकाल रही थीं। पुलिस का इन वाहनों पर भी शिकंजा “शहर की शांति से समझौता नहीं” पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक, नरेन्द्र कादयान ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि शहर की सड़कों पर स्टंटबाजी और शोर-शराबा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “यह अभियान केवल एक दिन के लिए नहीं है, बल्कि भविष्य में भी इसी तरह की सख्ती जारी रहेगी। हमारा उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना है।” आमजन से अपील ट्रैफिक पुलिस ने युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध संशोधन न करवाएं। तेज आवाज वाले साइलेंसर न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए भी समस्या पैदा करते हैं। पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर शहर की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *