सोनीपत में NH-44 पर खड़े एक ट्रक से लाखों रुपए के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। रात के समय पुलिस नाके के कारण ट्रक रोकने के बाद अज्ञात चोरों ने कंटेनर की सील तोड़कर 68 कार्टून चोरी कर लिए। पीड़ित ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गन्नौर जीटी रोड पर खड़ा था ट्रक
मध्य प्रदेश के जिला मुरैना के रहने वाले देवी प्रसाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रक नंबर HR 55AD 4283 पर ड्राइवर हैं। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी 2026 को वह समालखा स्थित नेस्ले कंपनी से 1940 कार्टून लोड कर भिवंडी, मुंबई के लिए रवाना हुए थे। गन्नौर जीटी रोड पर पुलिस नाका होने के कारण उनकी गाड़ी आगे नहीं जाने दी गई, जिसके बाद उन्होंने ट्रक को सर्विस रोड पर खड़ा कर दिया। रात में कंटेनर की सील तोड़कर चोरी
ड्राइवर के अनुसार वह ट्रक के अंदर ही सो गए थे। 26 जनवरी की सुबह उठकर देखा तो कंटेनर के पीछे वाले गेट की सील टूटी हुई थी और गिनती करने पर 68 कार्टून गायब मिले। चोरी हुए कार्टून की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 90 हजार रुपए बताई गई है।
कंपनी और ट्रक मालिक को दी सूचना
चोरी की जानकारी मिलते ही देवी प्रसाद ने नेस्ले कंपनी के कर्मचारियों और अपने ट्रक मालिक को घटना से अवगत कराया। इसके बाद वह थाना बड़ी पहुंचे और लिखित शिकायत देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का संज्ञान लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 BNS के तहत थाना HSIIDC बरही में दर्ज कर लिया गया है।
मामला दर्ज होने के बाद SI ओमप्रकाश पुलिस टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए । पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार चोरी हुए कार्टून की बरामदगी के लिए संभावित रास्तों और बाजारों में छानबीन की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है
Source link
