मुख्य बातें

आलीराजपुर में गोवा पुलिस पर हमला: अपराधी को पकड़ने आई टीम को पत्थर-धारदार हथियारों से मारा; सब इंस्पेक्टर और जवान घायल – alirajpur News

आलीराजपुर में गोवा पुलिस पर हमला:  अपराधी को पकड़ने आई टीम को पत्थर-धारदार हथियारों से मारा; सब इंस्पेक्टर और जवान घायल – alirajpur News

आलीराजपुर जिले में एक अपराधी को पकड़ने पहुंची गोवा पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला हुआ है। बोरी थाना क्षेत्र में हुए इस हमले में गोवा पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर और एक आरक्षक (सिपाही) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी पर पत्थरों और धारदार हथियारों से धावा बोला था। थाने से निकलते ही घेरा जानकारी के मुताबिक, गोवा पुलिस की टीम एक मामले के आरोपी ‘हीरा’ को गिरफ्तार करने के लिए आलीराजपुर आई थी। पुलिस टीम जब बोरी थाने में अपनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे 15 से 20 बाइक सवारों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। हमलावरों ने अपने चेहरे कपड़ों से ढंक रखे थे ताकि उनकी पहचान न हो सके। हथियारों और पत्थरों से किया हमला नकाबपोश हमलावरों ने अचानक पुलिस की गाड़ी पर पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला शुरू कर दिया। इस अचानक हुए हमले में गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका नहीं मिला, जिससे सब इंस्पेक्टर और एक जवान चोटिल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अपनी बाइकों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। जांच में जुटी पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी रघुवंश सिंह तुरंत जोबट थाने पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों का हाल जाना। स्थानीय पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हमला करने वाले लोग आरोपी के साथी थे या स्थानीय ग्रामीण।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *