मुख्य बातें

गुरुग्राम में धर्म छिपा ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने हिंदू युवती फंसाई: शादी रचा इस्लाम अपनाने पर मजबूर किया, न्यूड VIDEO बनाया; दुबई में बेचने की थी तैयारी – gurugram News

गुरुग्राम में धर्म छिपा ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने हिंदू युवती फंसाई:  शादी रचा इस्लाम अपनाने पर मजबूर किया, न्यूड VIDEO बनाया; दुबई में बेचने की थी तैयारी – gurugram News


गुरुग्राम के जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती पीड़ित युवती अपनी शिकायत को दिखाते हुए।

हरियाणा के गुरुग्राम में धर्म छिपाकर हिंदू युवती को प्यार के झांसे में फंसाने और शादी करने के मामले में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। युवक ट्रांसपोर्ट कारोबारी है और उसने अपना नाम आरव बताते हुए खुद को हिंदू बताया। यही नहीं भरोसा जीतने के लिए मं

.

इसके बाद प्रताड़ना का दौर शुरू हुआ। जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की। मांग में सिंदूर न लगाने और पूजा-पाठ न करने का दबाव बनाया। नमाज पढ़ने और दुआ मांगने को कहा। आरिफ के परिवार ने दबाव बनाया कि अब दूसरी बीवी बनकर रहना पड़ेगा। उसका नाम जिया खान रख दिया।

पीड़िता फिर भी धर्म बदलने को राजी न हुई तो न्यूड वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। यह भी आरोप है कि आरोपी उसे दुबई ले जाकर बेचना चाहता था। 26 जनवरी की रात को बेरहमी से पिटाई की गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने आरिफ खान समेत 7 लोगों पर जबरन धर्म परिवर्तन समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। सभी आरोपी नूंह के रहने वाले हैं।

देवी मंदिर में पीड़िता के साथ वीडियो बनवाता आरोपी आरव उर्फ आरिफ।

पहले प्यार के झांसे में फंसाने की कहानी सिलसिलेवार पढ़ें…

4 साल पहले स्कोडा वर्कशॉप में हुई मुलाकात : पुलिस को दी शिकायत में मुताबिक पीड़िता मूलरूप से बिहार की है। वह ग्रेजुएट है। जनवरी 2022 में वो स्कोडा वर्कशॉप के इंश्योरेंस विंग में काम करती थी। इसी दौरान आरव इंश्योरेंस के काम से आया। उसने खुद को आरव पुत्र सतीश बताया। उसने एसएस इंटरप्राइजेज के नाम से पॉलिसी खरीदी। इसी दौरान जान पहचान हुई, जो आगे मुलाकातों में बदल गई।

आरोपी का झूठ- पिता की डेथ हो चुकी, मां मनोरोगी : आरोपी ने बताया कि पिता है नहीं और मां मनोरोगी है। बड़े भाई को कुछ लेना-देना नहीं। यह कहानी सुनाकर आरोपी ने युवती की सहानुभूति हासिल की। आरोपी ने कहा कि वह हिंदू है और ठेकेदारी करता है। युवती का भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने उसके मां-बाप से भी मुलाकात की। उसने भरोसा दिलाया कि वो जल्दी ही उससे शादी कर लेगा।

शादी का वादा कर साथ रहने लगा : आरोपी बार-बार यह वादा करते रहा कि जल्दी शादी कर लेगा। वह युवती के साथ रहने लगा। शादी का वादा याद कराने पर हर बार कहता कि जल्दी धूमधाम से करूंगा। फिर उसने कहा कि अभी मंदिर में साधारण शादी कर लेते हैं, फिर परिवार वालों के साथ बैंडबाजे के साथ शादी करेंगे।

मंदिर में माला बदली-मांग में सिंदूर भरा : पीड़िता के मुताबिक चार नवंबर 2022 को सोहना-पलवल रोड पर स्थित मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया। मंदिर में आरोपी ने उसके गले में माला पहनाई और मांग में सिंदूर भरा। कुछ समय बाद युवती गर्भवती हो गई। तब आरोपी ने गर्भ गिराने का दबाव बनाया। युवती ने मना कर दिया। इस पर युवक उसे धमकाने लगा कि गर्भ नहीं गिराया तो वह उसके न्यूड वीडियो वायरल कर देगा।

डॉक्टर ने कहा-छह माह का गर्भ नहीं गिरा सकते : आरोपी की धमकियों के बाद युवती गर्भ गिराने को राजी हुई। वह अस्पताल पहुंची। तब डॉक्टर ने कहा कि पेट में 6 माह का गर्भ है। अब इसे नहीं गिराया जा सकता। आखिर कुछ महीने पर गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में सिजेरियल डिलिवरी हुई, जिसमें युवती ने बेबी बॉय को जन्म दिया।

दोस्त ने बताया कि आरव असल में आरिफ : पीड़िता जब एक बच्चे की मां बन गई। तब एक दिन आरोपी का दोस्त तारीफ खान आया। उसने युवती को बताया कि आरव असल में आरिफ खान है और वह हिंदू नहीं मुस्लिम है। यही नहीं तारीफ ने बताया कि आरिफ पहले से ही शादीशुदा है। उसके 14, 9 व 8 साल के तीन बच्चे भी हैं। आरिफ अपनी पहली बीवी के पास जाता है। यह सुनकर पीड़िता सदमे में आ गई।

2023 में अपने घर नूंह लेकर गया : पीड़िता ने बताया कि साल 2023 में पहली बार आरोपी उसे अपने गांव धुनेला लेकर गया। जहां आरोपी की मां जैतुनी व बीवी अर्शिदा ने उसका नाम जिया खान रख दिया। दोनों ने उसे मांग में सिंदूर न भरने और पूजा-पाठ से दूर रहने को कहा। सलाह दी-नमाज पढ़ो-दुआ मांगो, इससे शौहर की कमाई में बरकत होगी। दोनों ने धर्म बदलने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर मारपीट की।

गुरुग्राम में आरोपी पीड़ित युवती को मंदिर में भी लेकर जाता था।

गुरुग्राम में आरोपी पीड़ित युवती को मंदिर में भी लेकर जाता था।

अब जानिए कैसे आरोपियों के चंगुल से बची युवती….

थाने पहुंची तो पुलिस ने आरोपी के साथ ही भेज दिया : पीड़िता का आरोप है कि एक दिन वो भागकर भौंडसी थाने पहुंची। उसने सारी व्यथा सुनाई, लेकिन पुलिस ने आरोपी को बुलाया और उसी के साथ घर भेज दिया। इसके बाद आरिफ की मां व बीवी उसके बेटे को हर समय अपने पास रखने लगी। उससे कहा कि धर्म नहीं बदला तो बेटे को खो बैठोगी।

किसी तरह बचकर बिहार भागी, बेटा वहीं छोड़ा : पीड़िता का कहना है कि एक दिन मौका पाकर वह बेटे को लेकर घर से भाग गई और बिहार अपने घर पहुंच गई। वहां अपने मां-बाप के पास बेटे को छोड़ने के बाद गुरुग्राम काम के लिए लौट आई और किराए का कमरा लेकर रहने लगी। इसी बीच आरोपी फिर उसके पास पहुंच गया और जबरन उसके घर में घुस गया। आरोपी ने कई कागजों पर साइन भी करवा लिए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के भाई इरफान, नोमान और मोमिन भी उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाते रहे।

26 जनवरी आधी रात को किराए के कमरे में पिटाई की: पीड़िता का कहना है कि 26 जनवरी आधी रात को आरोपी उसके राजीव नगर स्थित किराये के घर में पहुंच गया। इस दौरान धर्म बदलने का दबाव डाला। यह भी कहा कि उसकी राजनीति और पुलिस में पहुंच है। इस दौरान पिटाई भी की। ज्यादा चोटें आने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

दुबई ले जाकर बेचना चाहता था अघोर सेवा संगठन और गोरक्षा दल से जुड़े ऋतुराज, चमन खटाना, अभिषेक गौड़ ने बताया कि आरोपी ने इस युवती का पासपोर्ट बनवा लिया था और इसे दुबई ले जाकर बेचने की फिराक में था। यह पुलिस को 11 बार शिकायत दे चुकी थी, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

आरोपी आरव उर्फ आरिफ ने पीड़िता का पासपोर्ट भी बनवा दिया था और उस पर दुबई जाने का दबाव बना रहा था।

आरोपी आरव उर्फ आरिफ ने पीड़िता का पासपोर्ट भी बनवा दिया था और उस पर दुबई जाने का दबाव बना रहा था।

7 लोगों पर 7 धाराओं में एफआईआर, दो अरेस्ट पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर-14 स्थित थाने में पीड़िता की शिकायत पर आरव उर्फ आरिफ खान, तारीफ खान, जैतूनी, अर्शिदा, इरफान, नोमान व मोमिन के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपियों के खिलाफ द हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ अनलॉफुल कंवर्जन ऑफ रिलिजन, चोट मारने, जानलेवा हमला करने, गंभीर चोट पहुंचाने, सरकारी सेवा में बाधा पहुंचाने, आपराधिक षडंयत्र व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

बुधवार देर रात को पुलिस ने आरिफ उर्फ आरव और उसके दोस्त तारीफ को अरेस्ट कर लिया है। वे फिलहाल धुनेला गांव में रहते हैं और दोनों को वहीं से ही अरेस्ट किया गया है।

गुरुग्राम में हिंदू युवती से शादी कर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने के मामले में अरेस्ट आरोपी।

गुरुग्राम में हिंदू युवती से शादी कर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने के मामले में अरेस्ट आरोपी।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने क्या बताया…

योजनाबद्ध तरीके से फंसाया : पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वर्ष-2022 में आरिफ ट्रांसपोर्ट का काम करता था। तारीफ, आरिफ के यहां ड्राइवर का काम करता था। दोनों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से इंश्योरेंस पॉलिसी के माध्यम से युवती को संपर्क में लाकर फर्जी पहचान के सहारे प्रेमजाल में फंसाया।

कोर्ट में पेश करने की तैयारी : पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में मंदिर में शादी करने और बाद में जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर मारपीट करना भी स्वीकार किया। फिलहाल, पुलिस टीम की ओर से दोनों आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

——————-

ये खबर भी पढ़ें…. गुरुग्राम में हिंदू बताकर ट्रांसपोर्टर ने युवती से शादी रचाई:मारपीट कर नमाज पढ़ने का दबाव बनाया; आरोपी पहले से शादीशुदा, 3 बच्चे भी

हरियाणा के गुरुग्राम में खुद को हिंदू बताकर एक मुस्लिम ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने इंश्योरेंस कंपनी में काम करने वाली युवती को अपने प्रेम में फंसा लिया और उससे शादी कर ली। प्लानिंग के साथ शादी करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का प्रयास किया। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *