मुख्य बातें

पंजाब-चंडीगढ में शीतलहर और घने कोहरे का यलो अलर्ट: कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान, अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे, अमृतसर सबसे ठंडा – Mohali News

पंजाब-चंडीगढ में शीतलहर और घने कोहरे का यलो अलर्ट:  कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान, अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे, अमृतसर सबसे ठंडा – Mohali News

पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर मैदान में साफ दिखाई दे रहा है। पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज (गुरुवार को) घने कोहरे और शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अभी भी यह सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री अमृतसर में दर्ज किया गया है। हालांकि आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। चार जिलों में शीतलहर चलने की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, आज फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में कुछ जगहों पर शीतलहर चलने की पूरी संभावना है। जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली और मलेरकोटला में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। चंडीगढ़ में 40 मीटर तक बिजिबिलिटी रह गई मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को पंजाब और चंडीगढ़ में घना कोहरा था। इस वजह से दृश्यता काफी कम हो गई। चंडीगढ़ में 40 मीटर, बठिंडा में 50 मीटर, फरीदकोट में 150 मीटर और लुधियाना में 190 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। इस वजह से लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। इस दौरान अमृतसर और फरीदकोट में शीतलहर दर्ज की गई। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव जम्मू और आसपास के इलाकों में आसमान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे हवाएं गोल-गोल घूम रही हैं। यह सिस्टम जमीन से करीब 3 से 4.5 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है और ऊंचाई पर चल रही हवाओं के साथ जुड़ा हुआ है। उत्तर भारत के ऊपर बहुत ऊंचाई पर तेज रफ्तार हवाएं चल रही हैं, जिनकी रफ्तार करीब 130 नॉट है। 30 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में एक और नया मौसम सिस्टम आने की संभावना है। इसके चलते आने वाले दिनों में मौसम बदलेगा, ठंड बढ़ सकती है और कुछ इलाकों में बारिश या पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो सकती है। 31 जनवरी से फिर बारिश की संभावना मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, 1 फरवरी को राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 31 जनवरी और 3 फरवरी को एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 2 फरवरी को भी राज्य में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। अगले 2 दिनों में रात का तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम… 30 जनवरी: फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में कुछ जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने की पूरी संभावना है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है, यानी बारिश नहीं होगी। 31 जनवरी: पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 1 फरवरी: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली), तरनतारन, कपूरथला और फतेहगढ़ साहिब में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है। जबकि राज्य में कई जगह बारिश की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *