मुख्य बातें

लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर महिला को टक्कर मारी: बालाघाट में ड्राइवर पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास, रेत चोरी का केस दर्ज – Balaghat (Madhya Pradesh) News

लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर महिला को टक्कर मारी:  बालाघाट में ड्राइवर पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास, रेत चोरी का केस दर्ज – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट शहर के बुढ़ी क्षेत्र में लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर एक युवती की जान जोखिम में डालने वाले चालक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने ‘गैर इरादतन हत्या’ के प्रयास समेत रेत चोरी और अवैध खनन की संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। साइकिल सवार युवती को मारी थी टक्कर यह हादसा बुधवार शाम उस वक्त हुआ जब मलाजखंड की रहने वाली मुस्कान मरकाम अपनी साइकिल से घर लौट रही थी। तभी खैरी निवासी आरोपी चालक चक्रेश मोहारे (44) ने तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में मुस्कान के पेट, कमर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने माना संगीन अपराध कोतवाली थाना प्रभारी कामेश धूमकेती ने बताया कि ट्रैक्टर चालक का कृत्य केवल एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि मानव जीवन को संकट में डालने वाला आपराधिक कृत्य है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केवल ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की धाराएं नहीं लगाईं, बल्कि रेत चोरी और अवैध उत्खनन के मामले भी दर्ज किए हैं। पुलिस का उद्देश्य आरोपी पर कड़ी सजा के साथ भारी जुर्माना भी सुनिश्चित करना है। अवैध रेत परिवहन और तेज रफ्तार पर सख्ती घटना के तुरंत बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध रूप से रेत ढोने वाले और तेज रफ्तार में वाहन चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *