धनबाद के तोपचाची थाना क्षेत्र अंतर्गत खेसमी स्थित पी.एन.एम कॉलेज के पास रेलवे लाइन पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा हुआ था, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शरीर के कई हिस्से कटकर अलग हो गए
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि युवक ट्रेन से गिर गया होगा या फिर रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान यह हादसा हुआ होगा। घटना इतनी गंभीर थी कि युवक के शरीर के कई हिस्से कटकर अलग हो गए। मौके पर तोपचाची पुलिस के साथ-साथ गोमो आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की टीम भी पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी हुई है, लेकिन फिलहार युवक की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Source link
