मुख्य बातें

उन्नाव में युवक ने की आत्महत्या: आम के पेड़ से लटका मिला शव, डप्रेशन में रहता था – Unnao News

उन्नाव में युवक ने की आत्महत्या:  आम के पेड़ से लटका मिला शव, डप्रेशन में रहता था – Unnao News

उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चूरमा गांव में शुक्रवार देर रात एक युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सूरज पुत्र राम अवतार, निवासी मखदुमपुर चूरमा के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने देर रात गांव के बाहर स्थित एक आम के बाग में सूरज का शव फंदे से लटका देखा था। सुबह शौच के लिए गए कुछ लोगों ने शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अजगैन कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया गया। इसके बाद पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार, सूरज अविवाहित था और परिवार के साथ गांव में ही रहता था। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि सूरज किसी बात को लेकर परेशान रहता था, लेकिन आत्महत्या का स्पष्ट कारण उन्हें समझ नहीं आ रहा है।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद या अन्य किसी कारण से परेशान तो नहीं था। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अजगैन कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *