मुख्य बातें

श्रीगंगानगर में आज मावठ के आसार: तापमान में हो रही गिरावट, बादलों की आवाजाही का दौर जारी – Sriganganagar News

श्रीगंगानगर में आज मावठ के आसार:  तापमान में हो रही गिरावट, बादलों की आवाजाही का दौर जारी – Sriganganagar News

श्रीगंगानगर जिले में कोहरे का प्रभाव कम होने लगा है। रोजाना तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जिले में आज मावठ की बारिश के आसार हैं। इस बीच बादलों की आवाजाही का दौर जारी है। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था। वहीं, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री रिकार्ड किया गया । मौसम विभाग ने 2 फरवरी को श्रीगंगानगर-हनुमानगढ जिले में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है। इससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आएगी। वहीं, राज्य में 31 जनवरी से 2 फरवरी के दौरान एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिससे 31 जनवरी को अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *