हरियाणा के नूंह जिले के बीवा गांव में एक पशुपालक के घर में देर रात आग लगने से 11 बकरी-बकरों की जलकर मौत हो गई। इस घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, पशुपालक रजाक पुत्र हाजी गफूर बकरी पालन से अपने परिवार का गुजारा करते हैं। वह बकरीद पर इन बकरों को बेचकर अच्छी कमाई की उम्मीद कर रहे थे। रोज की तरह बीती रात उन्होंने सभी 11 बकरों को चारे वाले कमरे में बांधकर बंद कर दिया था। आज सुबह जब रजाक की नींद खुली, तो उन्होंने कमरे से धुआं निकलते देखा। यह देखते ही उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक सभी 11 बकरों की मौत हो चुकी थी। सदर थाना फिरोजपुर झिरका के प्रभारी सुभाष ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण सर्दी से बचाव के लिए कमरे में जलाई गई अंगीठी को माना जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मृत बकरों का पोस्टमार्टम कराने के लिए मवेशी चिकित्सक को बुलाया गया है।
Source link
