मुख्य बातें

टोहाना में खेतों में आग, 40 एकड़ में भूसा जला: ग्रामीणों का खेत मालिक के बेटे पर आगजनी का आरोप; तेज हवा से लपटें फैली – Tohana News

टोहाना में खेतों में आग, 40 एकड़ में भूसा जला:  ग्रामीणों का खेत मालिक के बेटे पर आगजनी का आरोप; तेज हवा से लपटें फैली – Tohana News

फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर के सिम्बल वाला रोड पर शनिवार शाम गेहूं के अवशेषों में भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लगभग 40 एकड़ भूसा जलकर राख हो गया। आग की लपटों ने आसपास की सब्जी की फसल और पेड़-पौधों को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खेत मालिक के बेटे ने जानबूझकर फाने में आग लगाई। मौके पर मौजूद कर्मी सैनी ने बताया कि हवा बहुत तेज थी और आग तेजी से फैल गई। उन्होंने कहा कि आगे उनकी फसलें, घर, बच्चे, जानवर और मशरूम फार्म थे। समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग एक कोठे तक पहुंच गई थी, जिसे ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से बुझाया। फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची बुजुर्ग किसान राजेंद्र ने बताया कि फोन करने के डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने 10-12 ट्रैक्टर और अन्य साधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि करीब 35 से 40 एकड़ भूसा जलकर राख हो गया और सब्जियों की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। पुलिस ने कहा- जांच जारी है पुलिस अधिकारी रघुबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची थी। सिम्बल रोड पर फाने में लगी आग पर अब काबू पा लिया गया है। ग्रामीणों द्वारा आग लगाने के आरोप लगाए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। ग्रामीणों में रोष, कार्रवाई की मांग आग से हुए नुकसान के बाद ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से लापरवाही बरतने और आग लगाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *