![]()
सीहोर में कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देश पर खाद्य विभाग ने शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राशन वितरण में कमी, प्रतीक्षारत परिवारों की ईकेवाईसी न करने और दुकानों को नियमित रूप से न खोलने के कारण की गई। आष्टा एवं बुधनी अनुभाग की कई दुकानों पर यह कार्रवाई हुई। जिला आपूर्ति अधिकारी के अनुसार, आष्टा अनुभाग में सिद्दीकगंज, कोटियानाला, सेमलीबारी और कांकरियाखेरी स्थित राशन दुकानों पर प्रकरण दर्ज कर 3000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अतिरिक्त, कोटियानाला और कन्नोदमिर्जा की राशन दुकान विक्रेताओं को जनवरी में कम वितरण प्रतिशत के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बुधनी अनुभाग में रतनपुर, कुसुमखेड़ा, नानभेंट, जोनतला, बकतरा, कोसमी और रेहटी के राशन दुकान विक्रेताओं के खिलाफ वितरण कार्य में लापरवाही बरतने पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
Source link
