मुख्य बातें

स्कॉर्पियो में 6 मवेशियों की तस्करी: बलरामपुर पुलिस ने बूचड़खाने ले जा रहे पशुओं को बचाया, एक आरोपी पकड़ा गया – Balrampur (Ramanujganj) News

स्कॉर्पियो में 6 मवेशियों की तस्करी:  बलरामपुर पुलिस ने बूचड़खाने ले जा रहे पशुओं को बचाया, एक आरोपी पकड़ा गया – Balrampur (Ramanujganj) News

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की कुसमी पुलिस ने गौ-तस्करी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 6 मवेशियों को भी जब्त किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है। यह कार्रवाई 30 जनवरी 2026 को कुसमी थाना क्षेत्र में हुई। मुकेश कुमार, निवासी नवाडीहा बकाईन टोली, कुसमी ने 30 जनवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि, 29 जनवरी 2026 को उन्हें सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो वाहन में गाय-बैल को क्रूरतापूर्वक भरकर वध के लिए बूचड़खाना ले जाया जा रहा है। गाड़ी छोड़कर भागे तस्कर सूचना मिलने पर वो अपने सहयोगियों के साथ बकाईन टोली रोड पर छिपकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। रात लगभग 1 बजे सिविलदाग की ओर से आ रही स्कॉर्पियो (क्रमांक JH-01-AA-0959) को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन कुछ दूरी पर रुक गया और उसमें सवार तीन लोग गाड़ी छोड़कर भागने लगे। अंधेरे में दौड़ते समय एक व्यक्ति गिर गया, जिसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम संजीव घासी निवासी खिखिर पारा कुसमी बताया। भागने वालों में से एक की पहचान ताहिर अंसारी निवासी नवडीहा के रूप में हुई, जबकि तीसरा व्यक्ति अज्ञात रहा। स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी लेने पर उसमें छह गाय-बैल पाए गए। इन मवेशियों को क्रूरतापूर्वक उनके मुंह और चारों पैर बांधकर ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। इन्हें वध के लिए झारखंड स्थित बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। 6 मवेशी और स्कॉर्पियो जब्त कुसमी थाने में अपराध क्रमांक 11/2026 के तहत धारा 4, 6, 10 कृषक पशु परि अधिनियम और 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान 6 मवेशियों और स्कॉर्पियो वाहन (JH-01-AA-0959) को जब्त किया गया। आरोपी संजीव घासी को 30 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर जेएमएफसी न्यायालय राजपुर में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *