मुख्य बातें

चंदौली के तीन ग्राम प्रधानों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला: धानापुर के आशुतोष सिंह मिंटू भी शामिल, नई दिल्ली में हुआ समारोह – Dhanapur News




चंदौली जिले के तीन ग्राम प्रधानों को ‘मॉडल यूथ ग्राम सभा राष्ट्रीय पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बीते बुधवार को आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। सम्मानित होने वाले प्रधानों में धानापुर विकासखंड की प्रहलादपुर ग्राम पंचायत के प्रधान आशुतोष कुमार सिंह उर्फ मिंटू, मढ़िया ग्राम पंचायत के प्रधान आशुतोष जायसवाल और चहनिया विकास खंड क्षेत्र के हुदहुदीपुर ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह रिंकू शामिल हैं। केंद्रीय पंचायती राज मंत्री डॉ. एस.पी. बघेल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस सम्मान से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। सम्मान प्राप्त करने के बाद धानापुर में आशुतोष सिंह मिंटू के प्रथम आगमन पर क्षेत्र के हजारों लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने धानापुर कस्बे का भ्रमण करते हुए शहीद पार्क पहुंचकर 1942 के धानापुर गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधान आशुतोष सिंह को इससे पहले भी राजकीय सम्मान से नवाजा जा चुका है। ग्राम पंचायत प्रहलादपुर को यह उपलब्धि विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत किए गए गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों के लिए मिली है। इन कार्यों की जिला, प्रदेश और केंद्र स्तर पर जांच की गई थी, जिसके बाद ग्राम पंचायत को ‘मॉडल यूथ ग्राम सभा’ के रूप में चुना गया। ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह ने बताया कि 2021 में पदभार संभालने के बाद से उनका मुख्य लक्ष्य गांव का सर्वांगीण विकास रहा है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि विधायक सैयद राजा और प्रमुख धानापुर के मार्गदर्शन में ही विकास करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

बीजेपी नेता रमेश यादव बबलू ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि आशुतोष सिंह मिंटू हमेशा अपने गांव के विकास में लगे रहते हैं। उन्होंने अन्य ग्राम प्रधानों को भी उनसे सीख लेने की सलाह दी और कहा कि सरकार बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित कर रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामजी कुशवाहा (प्रधान), संतोष गुप्ता, बीरेंद्र यादव (प्रधान), बृजेश गोड़, कमलाकांत मिश्रा, गोपाल बिंद, संजय बिंद, छविनाथ मौर्य, अखिलेश कुमार, तेरस गोड़, शेषनाथ, बाबूलाल कुशवाहा, निक्कू श्रीवास्तव, शमशेर अली, मनीष सिंह, अनिल यादव, उदल राम, धनंजय रस्तोगी, गुलशन सेठ, रंजन सेठ और बिहारी बहेलिया सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *