नीमच जिले के नवनियुक्त एसपी राजेश व्यास ने पदभार ग्रहण करने के बाद गुरुवार देर शाम शहर की कानून व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस बल के साथ बस स्टैंड से लेकर विजय टॉकीज चौराहे तक करीब 3.5 किलोमीटर का पैदल भ्रमण किया। पदभार संभालने के बाद फील्ड में यह उनकी पहली बड़ी कार्रवाई है। संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौराहों निरीक्षण किया एसपी व्यास का पैदल मार्च मूलचंद मार्ग, खारी कुआं, सत्यनारायण मंदिर, घंटाघर, नया बाजार, बारादरी और कमल चौक जैसे प्रमुख स्थानों से गुजरा। लगभग एक घंटे चले इस भ्रमण के दौरान उन्होंने शहर की तंग गलियों और संवेदनशील ठिकानों की सुरक्षा व्यवस्था को बारीकी से समझा। इस मार्च का उद्देश्य अपराधियों में पुलिस का खौफ और जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना था। सभी थाना प्रभारी रहे मौजूद इस निरीक्षण के दौरान एसपी के साथ सीएसपी किरण चौहान, केंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, सिटी थाना प्रभारी पुष्पा चौहान और बघाना थाना प्रभारी आरसी डांगी सहित करीब 30 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसपी के पैदल मार्च के साथ वाहनों का काफिला भी सुरक्षा की दृष्टि से पीछे चलता रहा। बघाना और नीमच सिटी में भी होगा भ्रमण नवनियुक्त एसपी आगामी एक-दो दिनों में उपनगर नीमच सिटी और बघाना के संवेदनशील क्षेत्रों का भी पैदल भ्रमण करेंगे। शहर की शांति व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए इसी प्रकार की सख्त निगरानी और फील्ड मूवमेंट आगे भी जारी रहेगा।
Source link
