बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज यानी सोमवार को पहला दिन है, जहां सरकार की ओर से आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने नीट छात्रा रेप-मौत केस को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक कमरूल होदा हाथ में पोस्टर लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन करते नजर आए। उनकी मांग है कि मामले को राज्यपाल के अभिभाषण में शामिल किया जाए। वहीं राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने मामले पर सरकार की ओर से राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने दोषियों को फांसी देने की मांग की। इधर, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा, ‘केस CBI को सौंप दिया गया है, आरोपी नहीं बचेंगे।’ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पैर के अंगूठे का ऑपरेशन हुआ है, इसके बावजूद वो सत्र की कार्यवाही में शामिल हुए हैं। आज सत्र की शुरुआत राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के विधानसभा और विधान परिषद के जॉइंट सेशन को संबोधित करने से होगी। 3 फरवरी को वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। 5 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर परिचर्चा और मतदान किया जाएगा। 27 फरवरी तक चलने वाले इस सत्र में कुल 19 बैठकें होंगी। बजट सत्र से जुटे अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
Source link
