मुख्य बातें

कांस फेस्टिवल में पहुंची जोधपुर की बेटी: रेड कार्पेट पर शाही मारवाड़ी अंदाज देखने को मिलेगी; पढ़ें जिले की खबरें – Jodhpur News

कांस फेस्टिवल में पहुंची जोधपुर की बेटी:  रेड कार्पेट पर शाही मारवाड़ी अंदाज देखने को मिलेगी; पढ़ें जिले की खबरें – Jodhpur News

जोधपुर की बेटी और अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत में पहचान बना चुकीं डॉ. सोनल परिहार पेरिस के कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में जा रही हैं। उन्हें रेड कार्पेट वॉक के लिए विशेष आमंत्रण मिला है। डॉ. सोनल इस मंच पर राजस्थान की संस्कृति, परंपरा और मारवाड़ी विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करेंगी। राजस्थानी कढ़ाई, मिरर वर्क, बंधेज और शाही मारवाड़ी अंदाज की झलक देखने को मिलेगी। पढ़िए जिले से जुड़ी खबरें पत्रकारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मथुरादास माथुर अस्पताल में मारवाड़ प्रेस क्लब के तत्वावधान में पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए निशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया।शिविर में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य जांचों का लाभ लिया। इस दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, थायरॉइड, पेट संबंधी दिक्कतों और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं की जांच की गई। वरिष्ठ चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श भी दिया और नियमित स्वास्थ्य जांच की अहमियत बताई। विजय चोपड़ा ट्रस्ट की पहल श्री विजय चोपड़ा ट्रस्ट ने जोधपुर में जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की है। ट्रस्ट की ओर से राई का बाग रेलवे स्टेशन, भगत की कोठी और रोडवेज बस स्टैंड पर पीने के पानी के कैंपर लगाए गए हैं। इसके साथ ही पावटा, रातानाडा, आखलिया सहित कई क्षेत्रों में पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए गए हैं। ट्रस्ट पिछले दो वर्षों से लगातार यह अभियान चला रहा है। गर्मी के मौसम में यह सेवा कार्य राहगीरों और पक्षियों दोनों के लिए राहत देने वाला साबित हो रहा है। श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ मंदिर में वेदान्त चर्चा किला रोड स्थित श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ मंदिर प्रांगण में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर कल से दस दिवसीय विशेष वेदान्त चर्चा शुरू होगी। यह आयोजन 17 मई से 26 मई 2026 तक प्रतिदिन शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में श्रीमद्भागवत महापुराण के कपिल-देवहुति संवाद पर आधारित प्रवचन होंगे। परमहंस परिव्राजकाचार्य अनंत 1008 स्वामी डॉ. प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराज के सान्निध्य में यह धार्मिक आयोजन होगा। जेएनवीयू विधि संकाय में क्रिमिनल ड्राफ्टिंग वर्कशॉप जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के विधि संकाय के तत्वावधान में एलडीसी क्लब द्वारा तीन दिवसीय क्रिमिनल ड्राफ्टिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को एफआईआर दर्ज करने से लेकर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत करने और अंतिम प्रक्रिया तक की व्यावहारिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को केवल सैद्धांतिक नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल कानूनी ज्ञान उपलब्ध कराना था। समापन समारोह में डीजे सेशन जज पूरण कुमार शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के संयोजक यश शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला से विद्यार्थियों को भविष्य में अधिवक्ता और विधि व्यवसाय में विशेष लाभ मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *