मुख्य बातें

मुस्लिम युवती से शादी के बाद हिंदू परिवार का पलायन: नूंह में घरों पर ताले; लड़की VIDEO में बोलीं- MLA मामन मेरे रिश्तेदार, सब वहीं करा रहे – Nuh News


युवती नजराना ने वीडियो जारी कर एमएलए मामन खान और अपनी फैमिली पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

हरियाणा के नूंह जिले में मुस्लिम युवती से शादी करने पर हिंदू समुदाय के युवक और उसके परिवार के लिए परेशानी बढ़ गई है। वर्तमान हालात ऐसे है कि युवक और युवती को शादी करने के बाद से ही अंडर ग्राउंड है, जबकि यहां उसका परिवार भी गांव छोड़ चुका है। उनके घर पर

.

यह भी जानकारी सामने आई है कि युवक के परिवार के साथ गांव में उनके कुनबे के आधा दर्जन परिवार भी अपने घरों पर ताले लगाकर जा चुके हैं। इसी बीच मुस्लिम युवती का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह एमएलए मामन खान को अपना रिश्तेदार बता रही है। साथ ही कह रही है कि एमएलए ही यह सब करा रहे हैं।

वीडियो में युवती यह भी कहती हुई नजर आ रही है कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से शादी की है। उसने पुलिस, सरकार और हिंदू धर्म के लोगों से गुहार लगाई है कि उसकी, उसके पति और पति की फैमिली की सुरक्षा की जाए।

गांव पाड़ला में हिंदू युवक मोहित के घर पर लगा ताला।

गांव पाड़ला में हिंदू युवक मोहित के घर पर लगा ताला।

पहले जानिए कैसे हुई यह शादी और क्यों हुआ बवाल…

12 जनवरी को युवक-युवती ने की थी शादी यह पूरा मामला नूंह जिले की फिरोजपुर झिरका तहसील के गांव पाड़ला का है। यहां के रहने वाला अनुसूचित जाति का युवक मोहित गांव की मुस्लिम युवती नजराना के साथ घर से चला गया था। इसके बाद मामला चर्चा में आ गया। खोजबीन शुरू हुई तो पता चला कि दोनों ने 12 जनवरी 2026 को नजराना से कोर्ट मैरिज कर ली है। यह भी सामने आया है कि दोनों ने आपसी सहमति से शादी की और उन्हें कोर्ट से सुरक्षा भी मिली है। इसके बाद से ही गांव में तनाव की स्थिति बन गई।

विवाह से नाराज लोगों ने परिवार पर दबाव बनाया आरोप है कि इस विवाह से नाराज मुस्लिल समाज के लोगों ने युवक के परिवारों पर सामाजिक बहिष्कार और धमकियां देकर दबाव बनाना शुरू कर दिया। बढ़ते तनाव के कारण मोहित के परिजन के अलावा उनके कुनबे के आधा दर्जन परिवार गांव छोड़ने पर मजबूर हो गए। अब उनके घरों पर ताले लगे हुए है। इसका भी वीडियो सामने आया है।

नजराना से शादी करने वाले युवक के कुनबे के आधा दर्जन परिवारों की ओर से भी गांव छोड़ने की बात कही जा रही है।

नजराना से शादी करने वाले युवक के कुनबे के आधा दर्जन परिवारों की ओर से भी गांव छोड़ने की बात कही जा रही है।

युवती ने वीडियो में एमएलए और अपने परिवार पर लगाए आरोप…

  • मैंने अपनी मर्जी से शादी की, मुझ पर कोई दबाव नहीं : सोमवार को युवती नजराना का एक वीडियो सामने आया है। करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में युवती कह रही है कि मेरा नाम नजराना है, मेरे पिता का नाम जुनैद है और मैं फिरोजपुर झिरका से हूं। मैंने मोहित से शादी करनी है, मैं उसके साथ खुश हूं और मैं उसी के साथ ही रहना चाहती हूं। मैं मोहित के साथ अपनी मर्जी से आई हूं और मेरे ऊपर मोहित और उनके परिवार का कोई दबाव नहीं है।
  • एमएलए मामन मेरे रिश्तेदार, कोर्ट में दिया गलत प्रमाण पत्र: वीडियो में युवती नजराना यह भी कह रही है कि एमएलए मामन खान मेरी फैमिली से अटैच है। क्योंकि वे मेरी दादू के मौसी के लड़के है। मेरे परिवार वालों ने मामन खान के साथ मिलकर कोर्ट में एक गलत जन्म प्रमाण पत्र पेश किया था। यह प्रमाण पत्र पूरी तरह गलत है, मेरी उम्र पूरी है।
  • एमएलए की धमकियों से पति की फैमिली ने गांव छोड़ा : युवती वीडियो में यह भी आरोप लगा रही है कि एमएलए मामन खान मेरे पति मोहित की फैमिली को डरा-धमका रहे है और गांव से बाहर निकालने का काम कर रहे है। क्योंकि मोहित दलित समाज फैमिली से है। एमएलए मामन खान की धमकियों से परेशान होकर मोहित की फैमिली ने गांव छोड़ दिया है।
  • मैं घर से सोने-चांदी के जेवर नहीं, केवल आधार कार्ड लाई: मेरी प्रशासन, सरकार और हिंदू धर्म से हाथ जोड़कर विनती है कि मोहित जी की फैमिली की सुरक्षा की जाए और उन्हें गांव पाडला शाहपुर में वापस लाया जाए। मेरे घर वालों ने एक आरोप यह लगाया है कि मैं घर से सोने-चांदी के जेवर लाई हूं। मैं केवल डॉक्यूमेंट्स और आधार कार्ड लेकर आई, इसके अलावा कुछ नहीं लेकर आई हूं।
  • मैं खुश हूं, मुझे और मोहित की फैमिली को परेशान न करें: मैं अपनी फैमिली और एमएलए मामन खान से केवल यह कहना चाहती हूं कि मैं जहां भी हूं खुश हूं और मुझे और मोहित की फैमिली को परेशान न करें। हम ठीक है जहां भी है, मैंने अपनी मर्जी से शादी की है, मुझ पर किसी का दबाव नहीं था।
गांव में सुनसान पड़ा युवक मोहित के परिवार का मकान।

गांव में सुनसान पड़ा युवक मोहित के परिवार का मकान।

थाना प्रभारी बोले- परिवार की ओर से नहीं मिली कोई शिकायत उधर, इस मामले में अनुसूचित जाति समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को सुरक्षा प्रदान करने और सम्मानपूर्वक गांव में पुनर्वास की मांग की है। इसके अलावा सदर थाना फिरोजपुर झिरका के थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

—————-

ये खबर भी पढ़ें…

हरियाणा के गांव में 5 दिन से पुलिस का पहरा:मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती से शादी रचाई; दोनों अलग रहने को राजी, ग्रामीणों को यकीन नहीं

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव महराणा में पिछले 5 दिन से पुलिस का पहरा है। इसकी वजह ये है कि गांव के ही एक मुस्लिम युवक शाहिद ने हिंदू युवती प्रीति से शादी कर ली। दोनों शादी कर गांव लौटे तो दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। युवक के परिवार की दुकानें बंद करा दी गई, जो अब तक नहीं खुली हैं। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *