मुख्य बातें

चंडीगढ़ नशे में हेड कांस्टेबल ने एक्टिवा को मारी टक्कर: लोगों ने पकड़ा, एक पैर में लेडीज दूसरे में स्लीपर, युवक का हाथ फ्रैक्चर – Chandigarh News

चंडीगढ़ नशे में हेड कांस्टेबल ने एक्टिवा को मारी टक्कर:  लोगों ने पकड़ा, एक पैर में लेडीज दूसरे में स्लीपर, युवक का हाथ फ्रैक्चर – Chandigarh News

चंडीगढ़ पुलिस का एक हेड कांस्टेबल वीरवार रात शराब के नशे में इस कदर धुत मिला कि उसने पहले एक्टिवा सवार युवक को टक्कर मार दी और फिर मौके से भागने लगा। लोगों ने पीछा किया तो उसने रास्ते में दूसरी एक्टिवा को भी टक्कर मार दी। आखिरकार गुस्साए लोगों ने आरोपी पुलिसकर्मी को घेरकर पकड़ लिया। घटना के दौरान सबसे हैरानी वाली बात यह रही कि आरोपी हेड कांस्टेबल ने एक पैर में लेडीज फुटवियर और दूसरे पैर में स्लीपर पहना हुआ था। यह देखकर मौके पर मौजूद लोग हंस भी रहे थे और पुलिसकर्मी की हालत पर सवाल भी उठा रहे थे। लोगों ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक लोग सड़क पर खड़े होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते रहे। लोगों का कहना था कि जो पुलिस आम जनता की सुरक्षा का दावा करती है, अगर वही नशे में लोगों को टक्कर मारेगी तो जनता किस पर भरोसा करे। लोगों ने आरोप लगाया कि आम आदमी पर पुलिस तुरंत केस दर्ज कर देती है, लेकिन जब पुलिसकर्मी गलती करते हैं तो उन्हें सिर्फ लाइन हाजिर कर मामला दबा दिया जाता है। हादसे में युवक का हाथ टूटा घटना वीरवार देर रात की है। घायल युवक की पहचान कुलदीप चंद के रूप में हुई है। हादसे में कुलदीप के दाएं हाथ में फ्रैक्चर आया है। जानकारी के मुताबिक कुलदीप चंद सिविल अस्पताल के पीछे पॉकेट नंबर-1 स्थित सरकारी स्कूल के सामने से एक्टिवा पर गुजर रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार वेन्यू कार ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कुलदीप सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। भागते समय दूसरी एक्टिवा को भी मारी टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद आरोपी हेड कांस्टेबल मौके से फरार होने लगा। लोगों ने उसका पीछा किया तो मोरी गेट बाजार के पास उसने एक अन्य एक्टिवा सवार को भी टक्कर मार दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हेड कांस्टेबल जयपाल को हिरासत में ले लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *