मुख्य बातें

करनाल में 3 साल की बच्ची से गलत हरकत: घर में घुसकर उठाया गोद में,मां-बेटी को धमकी देकर भागा, बच्ची को दिया धक्का हुई घायल – Karnal News

करनाल में 3 साल की बच्ची से गलत हरकत:  घर में घुसकर उठाया गोद में,मां-बेटी को धमकी देकर भागा, बच्ची को दिया धक्का हुई घायल – Karnal News

करनाल के घरौंडा में एक युवक पर घर में खेल रही तीन साल की बच्ची के साथ गलत हरकत के आरोप लगे है। आरोपी ने जबरन घर में घुसकर बच्ची को गोद में उठाया और उसको गलत तरीके से टच किया। परिवार द्वारा विरोध करने पर बच्ची की मां और नानी को जान से मारने की धमकी दी और बच्ची को धक्का देकर फरार हो गया। धक्का लगने से बच्ची फर्श पर गिरी और घायल हो गई। शिकायत के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले से करता था रेकी, मोहल्ले में फैलाता था गलत बातें
शिकायतकर्ता महिला ने शिकायत में बताया है कि भिवानी का रहने वाला आरोपी दिनेश पहले भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहा है। अगस्त और सितंबर 2025 में वह उनके पिता की फोटो दिखाकर मोहल्ले में घूमता रहा और परिवार को लेकर उल्टी-सीधी बातें करता था। मोहल्ले के लोगों ने इसकी जानकारी परिवार को दी थी। 12 जनवरी की शाम जबरन घर में घुसा आरोपी
शिकायतकर्ता ने बताया कि बीती 12 जनवरी की शाम आरोपी फिर उनके घर आया। घर का दरवाजा खुला देखकर वह जबरन अंदर घुस गया। दरवाजे पर उनकी तीन साल की बेटी खेल रही थी। आरोपी ने बच्ची को गंदे तरीके से छुआ और गोद में उठा लिया। आवाज सुनकर मां और नानी पहुंचीं, दी जान से मारने की धमकी
बच्ची की आवाज सुनकर महिला और उनकी मां दरवाजे की तरफ दौड़ीं। उन्होंने देखा कि आरोपी बच्ची को गोद में उठाए हुए है। उन्हें देखकर आरोपी धमकाने लगा कि वह सबको जान से मार देगा और बच्ची को उठा ले जाएगा। इसके बाद आरोपी बच्ची को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। गिरने से बच्ची घायल, मुंह से बहने लगा खून
धक्का लगने से बच्ची फर्श पर गिर गई। उसके दांत होठ पर लगने से मुंह में गंभीर चोट आई और पूरा मुंह खून से भर गया। परिवार सदमे में आ गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके घर में छोटे बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता हैं, ऐसे में उन्हें लगातार जान का खतरा बना हुआ है। पहले दी थी थाना घरौंडा में अर्जी, नहीं हुई कार्रवाई
पीड़िता की मां ने 17 जनवरी को थाना घरौंडा के एसएचओ को भी शिकायत दी थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मामला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी करनाल के समक्ष पहुंचा। कमेटी के निर्देश पर पुलिस ने दर्ज किया केस
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी करनाल ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद घरौंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *