मुख्य बातें

चिरमिरी में कालरीकर्मी के घर लाखों की चोरी: परिवार इलाज कराने बिलासपुर गया था, घर की रोशनदान तोड़कर घुसे थे चोर – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

चिरमिरी में कालरीकर्मी के घर लाखों की चोरी:  परिवार इलाज कराने बिलासपुर गया था, घर की रोशनदान तोड़कर घुसे थे चोर – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

चिरमिरी के SECL जीएम कॉम्प्लेक्स कॉलोनी में एक कालरीकर्मी के सूने मकान से लाखों रुपए की चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने 22 से 25 लाख रुपए की सोने-चांदी के जेवरात, कैश और दो लैपटॉप चुरा लिए। यह घटना तब हुई जब परिवार इलाज के लिए बिलासपुर गया हुआ था। दरअसल, पोड़ी थाना क्षेत्र के जीएम कॉम्प्लेक्स स्थित सी-टाइप कॉलोनी में रहने वाला सरकार परिवार 28 जनवरी को इलाज के लिए बिलासपुर गया था। चोरों ने मकान के खाली होने का फायदा उठाकर 1 फरवरी की रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान का रोशनदान तोड़कर घुसे चोरों ने पहले मकान का रोशनदान तोड़ा और फिर लोहे की रॉड से कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने तीन अलमारियों के ताले तोड़े और उनमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, लगभग 20 हजार रुपए कैश और दो लैपटॉप लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी हुए सामान की कुल कीमत 22 से 25 लाख रुपए है। लौटने पर हुई चोरी की जानकारी चोरी की जानकारी मिलने पर सरकार परिवार बिलासपुर से चिरमिरी लौटा। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि, कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियां, दीवान और किचन का सामान अस्त-व्यस्त मिला, जिससे यह प्रतीत होता है कि चोरों ने इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही चोरों का पता लगाने का दावा कर रही है। इस चोरी की घटना के बाद SECL जीएम कॉम्प्लेक्स कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *