कैथल में जिला पुस्तकालय की छत गिर रहे लेटर के टुकड़ों और उनके कारण होने वाली संभावित घटनाओं पर कैथल डीसी ने कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने तुरंत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लाइब्रेरी में बुलाया और बिल्डिंग की मरम्मत एवं सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाने की आदेश दिए। डीसी ने कहा कि विभाग के अधिकारी इस कार्य को जल्द से जल्द करवाई ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। औचक निरीक्षण करने पहुंची डीसी डीसी अपराजिता बुधवार को स्वामी विवेकानंद जिला पुस्तकालय का औचक निरीक्षण करने पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था के लिए लाइब्रेरी के अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करें। डीसी ने कहा कि उन्होंने यह सोचकर लाइब्रेरी का दौरा किया है कि अगर वे यहां पर स्वयं पढ़ाई करती या फिर टीचर होती तो सबसे पहले यही देखती कि यहां पर मूलभूत सुविधाओं की कमी है और उन्हें तुरंत दुरुस्त करवाती। व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने के आदेश डीसी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी में लगभग सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली। सफाई और बिल्डिंग की रिपेयर का मामला इस दौरान उनके संज्ञान में आया। उन्होंने तुरंत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर आदेश दिए हैं कि इस कार्य को जल्द से जल्द करवाया जाए ताकि यहां पर शिक्षा ग्रहण करने के लिए आने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इस दौरान डीसी ने लाइब्रेरी में पढ़ रहे विद्यार्थियों से भी बातचीत की और सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। डीसी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान जो छोटी-मोटी कमियां मिलीं हैं उन्हें दूर करने के अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं। जल्द ही सफाई व रिपेयर का काम करवाया जाएगा ताकि विद्यार्थी यहां पर आराम से पढ़ाई कर सकें।
Source link
