![]()
पलवल के नेशनल हाईवे-19 पर सराय खटैला गांव फ्लाई ओवर के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक निजी कार्य से आगरा (उत्तर प्रदेश) से फरीदाबाद जा रहा था। मुंडकटी थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान आगरा के अरहेरा गांव निवासी 25 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है। उसके साले जितेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मनीष अपनी बाइक पर आगरा से फरीदाबाद जा रहा था। फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा शिकायत के अनुसार, जब मनीष नेशनल हाईवे-19 पर सराय खटैला गांव के पास फ्लाईओवर पर पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मनीष को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वाहन ड्राइवर मौके से फरार सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्य जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। साले की शिकायत पर केस दर्ज मुंडकटी थाना पुलिस ने जितेंद्र सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है ताकि वाहन और उसके चालक की पहचान हो सके। पहचान होने पर वाहन जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
