मुख्य बातें

जयपुर में 1.18 करोड़ की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार: सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो डालने वाला युवक अरेस्ट; यहां पढ़ें क्राइम की अन्य खबरें – Jaipur News




सी.एस.टी. पुलिस कमिश्नरेट, जयपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत सफलता हासिल की गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 589.95 ग्राम स्मैक बरामद की, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत वाणिज्यिक मात्रा की श्रेणी में आती है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपये कीमत की वाणिज्यिक मात्रा में स्मैक बरामद कर एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा आरोपी स्पेशल कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया- पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में स्मैक लेकर जा रहा है। इस पर सी.एस.टी. टीम ने थाना सांगानेर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए चाकसू बस स्टैंड के सामने टोंक रोड पर संदिग्ध को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गई। इस पर कार्रवाई करते हुए कल्याण सिंह (22) पुत्र बीरम सिंह निवासी गांव टोकडी थाना बालता तहसील ईकलेरा जिला झालावाड़ को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी से तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *