मुख्य बातें

मेरठ में सूने घर से लाखों की चोरी: बच्चों की गुल्लक समेत जेवर-नकदी भी ले उड़े बदमाश – Meerut News

मेरठ में सूने घर से लाखों की चोरी:  बच्चों की गुल्लक समेत जेवर-नकदी भी ले उड़े बदमाश – Meerut News

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया है। चोर घर से लाखों रुपये की नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान के साथ बच्चों की गुल्लक भी चुरा ले गए। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना कंकरखेड़ा की आर्मी-2 कॉलोनी, लाला मोहम्मदपुर में हुई। यहां के निवासी आदेश कुमार, जो कैंटोनमेंट बोर्ड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं, बृहस्पतिवार को अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने घर से बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला लोहे की रॉड से तोड़कर घर में प्रवेश किया। पीड़ित के अनुसार, चोरों ने घर में रखे 50 हजार रुपये नकद, लगभग 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और करीब 70 हजार रुपये का अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। आदेश कुमार ने बताया कि चोर उनके बच्चों की गुल्लक भी अपने साथ ले गए। शुक्रवार दोपहर जब परिवार घर लौटा, तो उन्हें मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरी का पता चलने पर आदेश कुमार ने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *