![]()
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ आज 7 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंच रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोनों नेता दोपहर 12:45 बजे विशेष विमान से इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। आगमन के बाद वे छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से तय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 8 फरवरी को कमलनाथ और नकुलनाथ दोपहर 12 बजे सौंसर पहुंचकर विधायक विजय चौरे की सुपुत्री के आशीर्वाद समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:30 बजे दोनों नेता विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
Source link
