मुख्य बातें

बेतिया में पिकअप की चपेट में आए वृद्ध की मौत: बिना रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ी की चपेट में आए 70 वर्षीय – Bettiah (West Champaran) News

बेतिया में पिकअप की चपेट में आए वृद्ध की मौत:  बिना रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ी की चपेट में आए 70 वर्षीय – Bettiah (West Champaran) News

पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से 70 वर्षीय रामसेवक साह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बेतिया रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिजन बोले- बाजार गए थे,सड़क किनारे बैठे हुए थे यह घटना शहीद भगत सिंह फील्ड के पास हुई। परिजनों ने बताया कि रामसेवक साह बाजार गए थे और सड़क किनारे बैठे हुए थे, तभी एक बिना रजिस्ट्रेशन वाली अशोक लेलैंड एलआरपी डीजल पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। लोगों ने घायल रामसेवक साह को अस्पताल पहुंचाया स्थानीय लोगों की मदद से घायल रामसेवक साह को पहले बैरिया भेजा गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया। मृतक की पहचान बैरिया के नौकाटोला गांव निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *