मुख्य बातें

गुरदासपुर के युवक की दुबई में मौत: परिवार के पास शव लाने के पैसे नहीं, घर में 3 विधवा महिलाएं, सरकार से लगाई गुहार – Gurdaspur News




गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीक गांव समराए के 32 वर्षीय बलविंदर सिंह की दुबई में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। बलविंदर लगभग छह महीने पहले आर्थिक तंगी से उबरने की उम्मीद में दुबई गए थे। उनके परिवार के पास अब शव को भारत वापस लाने के लिए भी पैसे नहीं हैं। वहीं मृतक की मां पम्मो, पत्नी प्रवीन कुमारी और चचेरे भाई कुलविंदर सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए बताया कि बलविंदर सिंह की मौत 4 फरवरी को हुई थी। परिवार को अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि उनकी मृत्यु किस कारण हुई। परिवार में रोजी रोजी का संकट परिवार ने बताया कि उनके घर में अत्यधिक गरीबी है। बलविंदर सिंह ही परिवार के लिए रोजी-रोटी कमाने दुबई गए थे। उनकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि उनके पास शव को वापस लाने के लिए कोई साधन नहीं है। मां पम्मो ने बताया कि उनके पति और बड़े बेटे का पहले ही निधन हो चुका है, और अब घर में कोई पुरुष सदस्य कमाने वाला नहीं बचा है। 5 बच्चें और 3 विधवा महिलाएं बची परिवार में अब 5 छोटे बच्चों सहित 3 विधवा महिलाएं हैं। उनके कच्चे घर भी जर्जर हालत में हैं और दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया है। परिवार ने समाजसेवी संस्थाओं, दानदाताओं और पंजाब सरकार से बलविंदर सिंह का शव भारत वापस लाने और परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *