मुख्य बातें

सोनीपत में रोड रेज में युवक पर हमला, कार तोड़ी: हाई बीम डिपर को लेकर कहासुनी; बदमाशों ने पीछाकर घेरा, डंडों से किया लहूलुहान – Gohana News

सोनीपत में रोड रेज में युवक पर हमला, कार तोड़ी:  हाई बीम डिपर को लेकर कहासुनी; बदमाशों ने पीछाकर घेरा, डंडों से किया लहूलुहान – Gohana News

सोनीपत शहर के मॉडल टाउन निवासी एक युवक पर रोड रेज के बाद जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने न केवल उसकी गाड़ी का पीछा किया, बल्कि दूसरी गाड़ी बुलाकर घेराबंदी की और बीच सड़क पर उसको डंडों से पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मॉडल टाउन निवासी लक्ष्य स्वामी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को वह एक शादी समारोह से वापस लौट रहा था। जब वह अग्रसेन चौक पर पहुंचा, तो वहां एक अज्ञात गाड़ी रॉन्ग साइड (गलत दिशा) में खड़ी थी, जिसकी लाइट का बीम काफी तेज था। लक्ष्य ने जब गाड़ी हटाने और डिपर बंद करने को कहा, तो आरोपियों के साथ उसकी मामूली बहस हो गई। गांधी चौक से निरंकारी भवन तक पीछा पीड़ित के अनुसार, वह बहस के बाद वहां से चल दिया, लेकिन बदमाशों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। लक्ष्य ने अपने साथी को सेक्टर-14 गांधी चौक के पास छोड़ा, तब भी आरोपी वहां पहुंच गए। जब लक्ष्य वहां से निकला, तो बदमाशों ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारी। डर के मारे लक्ष्य ने अपनी गाड़ी थाने की तरफ ले जाने की कोशिश की, लेकिन तभी आरोपियों की एक और गाड़ी आ गई। घेराबंदी कर किया जानलेवा हमला निरंकारी भवन के पास दोनों गाड़ियों ने लक्ष्य को घेर लिया। हमलावरों की संख्या करीब 6 से 7 थी, जिनके हाथों में डंडे थे। बदमाशों ने पहले लक्ष्य की गाड़ी के सारे शीशे तोड़ दिए और फिर उस पर हमला कर दिया। इस हमले में लक्ष्य के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस की कार्रवाई और मेडिकल रिपोर्ट घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नागरिक अस्पताल सोनीपत से लक्ष्य की मेडिकल रिपोर्ट (MLR) हासिल की। डॉक्टर के अनुसार लक्ष्य को कुल 4 गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें सर्जन और ऑर्थो विशेषज्ञों की राय मांगी गई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित लक्ष्य स्वामी की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 8 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया है। इसमें धारा 115(2), 126(2), 324(2), और 351(2) लगाई गई हैं। पुलिस जांच अधिकारी (HC) मनदीप ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना किया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अज्ञात हमलावरों और उनकी गाड़ियों की पहचान की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *