मुख्य बातें

गयाजी में किशोर लापता, बिना बताए घर से निकला था: परिजन ने रिश्तेदार और दोस्तों के घर खोजा, अब पुलिस से बरामदगी की लगाई गुहार – Gaya News

गयाजी में किशोर लापता, बिना बताए घर से निकला था:  परिजन ने रिश्तेदार और दोस्तों के घर खोजा, अब पुलिस से बरामदगी की लगाई गुहार – Gaya News

गयाजी शहर के चंदौती थाना क्षेत्र के कुजापी गांव से एक 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। लापता किशोर की पहचान कुजापी गांव निवासी संतोष सिंह के बेटे आदर्श सिंह के रूप में हुई है। पिता ने चंदौती थाने में अपने बेटे की सकुशल बरामदगी के लिए लिखित आवेदन दिया है। संतोष सिंह ने पुलिस को बताया कि आदर्श सिंह घर पर ही था और अचानक बिना किसी को बताए निकल गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। पिता संतोष सिंह के अनुसार, उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के लोगों से संपर्क किया, लेकिन किसी ने भी आदर्श के उनके यहां आने या होने की पुष्टि नहीं की। परिजनों का कहना है कि आदर्श का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी, जिससे यह मामला और अधिक रहस्यमय बन गया है।
पुलिस ने मामला दर्किया घटना की सूचना मिलते ही चंदौती थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लापता किशोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में खोजबीन कर रही है और संभावित स्थानों पर पूछताछ भी की जा रही है। परिजनों ने प्रशासन और आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी आदर्श सिंह के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत चंदौती थाना या उसके परिवार को सूचित करें, ताकि किशोर को सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *