मुख्य बातें

महिला किसानों को दिया गया तरल जैव-उर्वरक का प्रशिक्षण – Muzaffarpur News

महिला किसानों को दिया गया तरल जैव-उर्वरक का प्रशिक्षण – Muzaffarpur News



मुजफ्फरपुर | ग्रामीण स्तर पर आत्मनिर्भर एवं लागत-कुशल खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय तरल जैव-उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। यह प्रशिक्षण सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की ओर से अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत कृषिरत महिलाओं के लिए आयोजित किया गया, जिसमें 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण में स्थानीय संसाधनों से तरल जीवाणु-उर्वरक निर्माण, उपयोग एवं भंडारण की व्यावहारिक जानकारी दी गई। वरीय वैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. प्रसाद और मुख्य अन्वेषिका डॉ. संगीता देव ने महिला किसानों को संबोधित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *