मुख्य बातें

KGMU में अवैध मजारों पर चलेगा बुलडोजर: 3 नोटिस के बाद भी नहीं मिले दस्तावेज, 6 अवैध मजारें होंगी ध्वस्त – Lucknow News

KGMU में अवैध मजारों पर चलेगा बुलडोजर:  3 नोटिस के बाद भी नहीं मिले दस्तावेज, 6 अवैध मजारें होंगी ध्वस्त – Lucknow News

KGMU की अवैध मजारें होंगी ध्वस्त।

किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) परिसर में बनी अवैध मजारों को लेकर प्रशासन अब निर्णायक कार्रवाई की तैयारी में है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अंतिम नोटिस की अवधि समाप्त हो चुकी है और अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी है। परि

.

3 बार जारी हो चुकी हैं नोटिस इन मजारों के संबंध में तीन बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही किसी की तरफ से कोई जवाब आया है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन को पत्र भेजे गए हैं।

KGMU प्रशासन ने परिसर में बनी छह मजारों को अवैध बताते हुए पहले नोटिस जारी किया था, लेकिन तय समयसीमा के भीतर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद दूसरी और फिर अंतिम नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया गया था। अब यह अवधि भी समाप्त हो चुकी है।

विस्तार का काम रुका प्रो.केके सिंह ने बताया कि परिसर में अवैध मजारों के कारण संस्थान के विस्तार कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिन स्थानों पर मजारें बनी हैं, वहां अस्पताल और शैक्षणिक सुविधाओं के साथ पार्किंग विस्तार की योजना है। क्वीनमेरी अस्पताल परिसर, माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग, न्यू ब्वायज हॉस्टल, रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग और शताब्दी फेज-2 में स्थित मजारों को चिन्हित किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *